Breaking

Your Ads Here

Friday, April 24, 2026

सुभारती विश्वविद्यालय में ‘ट्रेडिशनल टाई एंड डाई टेक्नीक्स’ कार्यशाला, विद्यार्थियों ने सीखी पारंपरिक रंगाई की कला


 


नित्य संदेश ब्यूरो


मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय, मेरठ के शहीद बाबा दीप सिंह गृह विज्ञान विभाग, कला एवं सामाजिक विज्ञान संकाय द्वारा “ट्रेडिशनल टाई एंड डाई टेक्नीक्स” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को पारंपरिक वस्त्र रंगाई तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान एवं अनुभव प्रदान करना तथा उनकी सांस्कृतिक समझ को विकसित करना रहा।



कार्यशाला का संचालन सहायक प्राध्यापक डॉ. शालू नेहरा के मार्गदर्शन में किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को टाई एंड डाई की मूलभूत तकनीकों जैसे बांधनी, फोल्डिंग विधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों को वस्त्र रंगाई की कलात्मक एवं वैज्ञानिक समझ विकसित करने का अवसर मिला। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न रंगों और आकर्षक डिजाइनों का उपयोग कर अपने स्वयं के डाई किए गए नमूने तैयार किए। इस प्रक्रिया ने उनकी रचनात्मकता को बढ़ावा दिया तथा पारंपरिक कला के प्रति उनकी रुचि को और अधिक सुदृढ़ किया।

यह कार्यशाला विभागाध्यक्ष डॉ. ज्योति गौर के नेतृत्व में आयोजित की गई, जिसमें डॉ. निशमा सिंह, डॉ. मानशी त्यागी एवं डॉ. मानसी चौधरी की सक्रिय उपस्थिति एवं सहयोग रहा। सभी संकाय सदस्यों के समन्वित प्रयास से कार्यक्रम का सफल संचालन सुनिश्चित हुआ।



कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए कार्यों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसने कार्यशाला के सफल समापन को दर्शाया। यह कार्यशाला विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक, रचनात्मक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुई, जिससे उन्हें पारंपरिक हस्तकला के संरक्षण और संवर्धन के प्रति नई दिशा और प्रेरणा प्राप्त हुई।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here