नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। शासन द्वारा निर्देशित जनपद स्तरीय स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया गया, जिसमें सबसे पहले कलेक्ट्रेट कार्यालय पर जिलाधिकारी डा0 वी0के0 सिंह द्वारा प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह प्रचार वाहन अलग-अलग दिवस में अलग-अलग विकास क्षेत्र में शिक्षा का प्रचार प्रसार करेगी। स्कूल चलो अभियान के प्रथम चरण के प्रथम दिवस विकास क्षेत्र रजपुरा के स्लम एरिया, झुग्गी झोपड़ी वाले क्षेत्रों में शिक्षा के महत्व को प्रदर्शित करने हेतु भी अभियान चलाया गया। उक्त कार्यक्रम में समस्त परिषदीय विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने हेतु सुझाव दिया गया।इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय रजपुरा, विकास क्षेत्र रजपुरा में स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम के प्रथम चरण का आरंभ जनपद स्तर पर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मा0 विधायक मेरठ कैंट श्री अमित अग्रवाल रहे। जिलाधिकारी डा0 वी0के0 सिंह द्वारा मुख्य अतिथि का बुके, शॉल एवं गणपति प्रतिमा देकर स्वागत किया गया। जिलाधिकारी महोदय को मुख्य विकास अधिकारी द्वारा पौधा, शॉल एवं सम्मान प्रतीक भेंट किया गया, वहीं मुख्य विकास अधिकारी को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा बुके, अंग वस्त्र एवं गणपति प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात छात्र-छात्राओं के द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं शिव तांडव आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का मूल उद्देश्य प्रत्येक बच्चा विद्यालय में प्रवेश ले, को अंगीकार करने के लिए सभी बच्चों को तिलक लगाकर माला पहनाई गई साथ ही चॉकलेट और टॉफी भी वितरित की गई। छात्र-छात्राओं के माध्यम से उनके अभिभावकों को भी जागरूक करने का प्रयास किया गया एवं सभी अभिभावकों से संपर्क करते हुए उन्हें अभिप्रेरित किया कि वह अपने बच्चों का प्रवेश किसी परिषदीय विद्यालय में अवश्य करने का कष्ट करें।
विधायक व जिलाधिकारी द्वारा पांच शिक्षकों अजय सिंह उच्च प्राथमिक विद्यालय टांडी विकास क्षेत्र दौराला, पुष्पा यादव प्रधानाध्यापिका प्राथमिक विद्यालय रजपुरा, अजय कुमार उच्च प्राथमिक विद्यालय बहलोलपुर माछरा, श्री विनीत कुमार गुप्ता प्राथमिक विद्यालय कृष्णपुरी नगर क्षेत्र एवं नीरज कुमार उच्च प्राथमिक विद्यालय किशनपुर बिराना विकास क्षेत्र मवाना को उत्कृष्ट शिक्षक के रूप में सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी महोदय के द्वारा शासन के द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुक्रम में छात्र-छात्राओं को हलवा खिलाकर उनके आगामी जीवन को कल्याणकारी बनाने का संदेश दिया गया। अध्ययन के प्रति रुचि जागरूक करने एवं सत्र में सार्थक शिक्षा ग्रहण करने के उद्देश्य से निशुल्क पुस्तकें वितरित की गई। इस अवसर पर ग्राम के गणमान्य व्यक्ति एवं अभिभावक उपस्थित रहे एवं सभी ने कार्यक्रम की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
मुख्य अतिथि विधायक मेरठ कैंट ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में समर्पण भाव से कार्य किया जाए तो इससे बड़ा दान कोई नहीं हो सकता। जिलाधिकारी ने कहा कि हम सभी को अपने जीवन में शिक्षा को प्रथम महत्व देना चाहिए क्योंकि शिक्षा ही हमारे जीवन का आधार है। साथ ही अतिथिगण के द्वारा यह भी संदेश दिया गया कि हम सभी को जीवन में अध्ययन के प्रति अपनी रुचि को जागरूक की रखना चाहिए। इसी के साथ समस्त परिषदीय विद्यालयों में स्कूल चलो अभियान का आज आरंभ किया गया। कार्यक्रम में व्यवस्था में श्री विनीत गोयल एवं डॉक्टर कौसर जहां रहे। कार्यक्रम में मंच संचालन श्रीमती नीलम पंकज के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशा चौधरी, प्रधानाध्यापिका प्राथमिक विद्यालय रजपुरा श्रीमती पुष्पा यादव, समस्त जिला समन्वयक, समस्त आईटी शिक्षक, माला सिंह, अंजली वर्मा एआरपी मेरठ नगर, श्री सौरभ शर्मा एआरपी रजपुरा, डॉ पूनम सिंह एआरपी रजपुरा, श्रीमती शिखा पाल एआरपी रजपुरा उपस्थित रहे

.jpeg)
No comments:
Post a Comment