Breaking

Your Ads Here

Saturday, April 18, 2026

अंबेडकरी साहित्य और आंदोलन के रिश्ते के विषय पर आयोजित हुआ सम्मेलन

 

नित्य संदेश ब्यूरो

नई दिल्ली। चांदनी चौक स्थित दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी मे अंबेडकर जयंती के उपलक्ष पर अंबेडकरी साहित्य और आंदोलन के रिश्ते के विषय पर आयोजित हुए सम्मेलन में मेरठ से शोषित क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत ने प्रमुख वक्ता के रूप में भाग लिया। 

सम्मेलन को संबोधित करते हुए एसकेडी अध्यक्ष रविकांत ने कहा कि आंबेडकर साहित्य केवल शब्दों का संग्रह नहीं है बल्कि यह एक आंदोलन की आवाज है, यह उन लोगों की कहानी कहता है जिन्हें सदियों तक दबाया गया है अंबेडकरी साहित्य हमें सिखाता है कि हमें अपने अधिकारों के लिए जागरूक होना चाहिए और अन्याय के खिलाफ खड़ा होना चाहिए, शोषित क्रांति दल के अध्यक्ष रविकांत ने संगठन द्वारा किए गए आंदोलनो के बारे में भी बताया,

सम्मेलन के अध्यक्षता नैकडोर के अध्यक्ष अशोक भारती व संचालन नैकडोर की महिला महासचिव सुमेधा बोध ने किया, सम्मेलन को दिल्ली महिला आयोग की पूर्व सदस्य डॉ गीता सहारे, सामाजिक कार्यकर्ता डॉ राहुल बाली, डॉ केपी सिंह, डॉ माया जॉन, साहित्यकार डॉ पूरन सिंह,प्रसिद्ध लेखक डॉ जयप्रकाश कर्दम, मोहनदास नेमीशराय, एसकेडी मेरठ महानगर अध्यक्ष वरुण कुमारआदि ने मुख्य रूप से संबोधित किया

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here