नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। जिला मेरठ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की एक बैठक खैर नगर स्थित महामंत्री कार्यालय पर हुई, जिसमें सांसद डॉ• लक्ष्मीकांत बाजपेई के द्वारा संसद में "एक ही साल्ट के अलग-अलग एमआरपी" पर उठाए गए मुद्दे पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष देवेंद्र भसीन व संचालन महामंत्री रजनीश कौशल द्वारा किया गया।
महामंत्री रजनीश कौशल ने बताया कि वे इस मुद्दे को अपने संगठन द्वारा काफी लंबे समय से उठाते रहे हैं जिसके संदर्भ में प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर तथा समाचार पत्रों के माध्यम से व अन्य विभिन्न माध्यमों से जिसमें व्यक्तिगत तौर पर पत्राचार द्वारा इस समस्या से अवगत कराते रहे हैं। बुध्मवार को सांसद डॉ• लक्ष्मीकांत वाजपेई द्वारा संसद के पटल पर इस मुद्दे को उठाया जाना एक प्रशंसनीय कार्य है जिसका हम अभिनंदन करते हैं। इसके अतिरिक्त हमारे संगठन द्वारा पूर्व में "आईएमए" के तत्कालीन पदाधिकारियों को भी इस संदर्भ में पत्राचार के माध्यम से तथा ज्ञापन सौंप कर आग्रह किया गया था कि वह संस्थान से जुड़े सभी डॉक्टर्स को ब्रांड नाम के साथ दवा के साल्ट का उल्लेख करने के लिए बाध्य करें, जिससे मरीज को जिस भी कंपनी की दवाई लेनी है वह उक्त साल्ट की दवा किसी भी कंपनी की खरीद सके, जिससे मरीज को अतिरिक्त आर्थिक बोझ वहन नहीं करना पड़ेगा तथा वह अपना इलाज सस्ते में करवा सकें।
दूसरा विषय भारत सरकार के fssai द्वारा जारी "खाद्य लाइसेंस" प्रत्येक दवा व्यापारी को लेना पड़ता है जिसके अन्तर्गत व्यापार करने की सीमा मात्र 12.50 लाख प्रति वर्ष और जिसकी फीस पांच वर्ष के लिए ₹500 है व उसके बाद 12.50 लाख से अधिक सेल करने पर फीस ₹2000 थी उसकी सीमा 12.50 लाख से बढ़ाकर डेढ़ करोड़ कर दी गई है। इसके अतिरिक्त स्टेट लाइसेंस ,सेंट्रल लाइसेंस के महंगी फीस से उसे निजात मिली है। जिससे आम खाद्य विक्रेता भी काफी राहत महसूस कर रहे हैं।उसके लिए हम मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हैं और युद्ध के कारण बढ़ते हुए (API)कच्चा माल के रेट में बढ़ती हुई कीमतों की वजह से आने वाले समय में दवाइयां के रेट में भी काफी बढ़ जाएंगे उस पर चिंता व्यक्त की गई।
इसके अतिरिक्त बीते 31 मार्च को पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह से मिलकर खैर नगर में पुलिस पिकेट के लिए अनुरोध किया गया था, जो कि उनके द्वारा पत्थर वाला तिहरा पर उपलब्ध करा दी गई है ।उसके लिए संगठन द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर का भी बहुत-बहुत धन्यवाद दिया गया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष मोइनुद्दीन गुड्डू, संगठन मंत्री सुनील अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव ग्रोवर, हेमंत बंसल, सर्जिकल अध्यक्ष मनोज शर्मा, मंत्री प्रितपाल सिंह, असब अंसारी, सुनील आनंद ,टीटू इत्यादि उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment