नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में पुरातन छात्रा समिति के तत्वावधान में “पुनर्मिलन समारोह 2026” का आयोजन किया गया। इस वर्ष के कार्यक्रम की थीम “फिर वही पल” रखी गयी| कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या प्रो. (डॉ०) किरन प्रदीप, विशिष्ट अतिथि डॉ. सुनंदा मुकेश (रिटायर्ड प्रोफेसर अंग्रेजी, कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, मेरठ), अतिथि डॉ सुखदा सिंघल पूर्व प्रधानाचार्य त्रिशला देवी कनोहर लाल बालिका इंटर कॉलेज, महाविद्यालय डीन डॉ. राखी त्यागी, पुरातन छात्रा समिति की समन्वयक सीमा वर्मा एवं अन्य पुरातन छात्राओं के द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप एवं पुष्प अर्पण करके किया गया।
इसके साथ ही छात्रा परी कपूर और पारुल शर्मा, रेनू के द्वारा सरस्वती वंदना तथा साक्षी और कनिष्का द्वारा सरस्वती नृत्य प्रस्तुत किया गयाI इसके पश्चात् प्राचार्या जी द्वारा विशिष्ट अतिथि तथा अतिथि को पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया गया। महाविद्यालय की छात्रा हिबा, राखी, माही, सुहानी, शालू, शगुन ने हास्य नृत्य तथा विशाखा, पिंकी, प्रियांशी ने हरियाणवी नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियाँ बटोरीं I कार्यक्रम में सभी छात्राओं ने अलग अलग खेलो का आनंद लियाI इसके पश्चात अतिथि डॉ. सुखदा सिंघल जी के द्वारा अपने महाविद्यालय में अध्ययनकाल के दौरान बहुत ही सुंदर स्मृतियां सभी के साथ साझा की गई तथा उन्होंने अपने महाविद्यालय को सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थान बताते हुए छात्राओं से बहुत अधिक मेहनत एवं लगन के साथ शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विशिष्ट अतिथि डॉ. सुनंदा मुकेश जी ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि छात्राएं जीवन में सकारात्मक विचारों को प्राथमिकता दे क्योकि ये सफलता के लिए आवश्यक है, उन्होंने वर्तमान छात्राओं से यह भी कहा कि यही समय है जब आप जितनी मेहनत चाहे उतनी करके अपने जीवन में अपना लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं | इसके पश्चात् प्राचार्या जी के द्वारा विशिष्ट अतिथि डॉ. सुनंदा सेठ जी तथा अतिथि सुखदा सिंघल जी को सम्मान प्रतीक प्रदान किया गया प्राचार्या जी ने भी आशीर्वचनो के साथ पुरातन छात्राओं को अपने महाविद्यालय से जुड़े रहने तथा समय-समय पर वर्तमान छात्राओं को प्रेरित एवं मार्गनिर्देशित करते रहने की आशा जताई।

No comments:
Post a Comment