Breaking

Your Ads Here

Friday, April 24, 2026

सदभावना परिवार ने गरीब बिटिया की शादी में कन्यादान के रूप में की मदद

 

रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। नगर के मवाना स्टैंड पर प्रवीण लौहरे, जो कि पैरालाइसिस से बिस्तर पर हैं, बिटिया जीतू लौहरे की दो साल पहले मां भी प्रभु चरणों में लीन हो गईं, जब सदभावना जागृति फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ भावना शर्मा को उनकी पुरानी शिष्या रिया लौहरे ने यह सब बताया तो सदभावना परिवार की टीम अश्वनी शर्मा, अनीता मांगो, विभूति सक्सेना, संगीता प्रजापति, रेखा सैनी के साथ बिटिया को कन्यादान के रूप में 5 साड़ी, मिक्सी, कुकर सेट, दो जोड़े, बेड सीट, सूट, 5100 सौ रुपए, डबल बेड, गद्दे, पिल्लों, सोफा सेट, सेंटर टेबल और विद शीशे के आयरन सेफ़ बिटिया की दादी और परिवार को सौंपी। उपहार रूप में कन्यादान पाकर सारा परिवार अभिभूत हो गया, और सदभावना फाउंडेशन को सेवा के क्षेत्र में दिन रात अग्रसर होने का आशीर्वाद दिया, डॉ. भावना शर्मा ने कहा ये इस बिटिया का भाग्य है,जो हमें सेवा का अवसर मिला,आगे भी सदभावना परिवार सेवा के लिए कृतसंकल्प है इस सेवा के सेवादार अनीता, भारती शर्मा, लक्ष्मी, नीलम, डॉ पूनम गोयल, गीता पांडे, ऋतु शर्मा, अमित शर्मा, ऋचा शर्मा, हिमांशी, मानसी, रजनी शर्मा, नूतन का सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here