Breaking

Your Ads Here

Friday, April 24, 2026

डीपीटी एवं टीडी टीकाकरण अभियान का आयोजन किया

 

रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। एम ए पब्लिक स्कूल गेसूपुर में शुक्रवार को बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए डीपीटी एवं टीडी टीकाकरण अभियान का आयोजन किया गया। डॉ बबीता एवं सीमा के द्वारा बच्चों को डीपीटी तथा बड़े बच्चों को टीडी के इंजेक्शन लगाए गए।

डॉ॰ बबीता के द्वारा बताया गया कि यह टीके बच्चों को डिप्थीरिया, काली खांसी एवं टिटनेस जैसी गंभीर बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करते हैं। साथ ही इससे बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है। विद्यालय प्रबंधक चंद्रपाल सिंह ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का समय-समय पर टीकाकरण अवश्य कराएं, ताकि वे स्वस्थ एवं सुरक्षित रह सकें। इस अभियान में विद्यालय स्टाफ हेमराज गीता ललिता अंजली एवं स्वास्थ्य विभाग का सराहनीय सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here