Breaking

Your Ads Here

Wednesday, April 22, 2026

पृथ्वी के संरक्षण के लिए रचनात्मक अभियान के साथ 'पृथ्वी दिवस' मनाया गया


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल, मेरठ कैंट ने आज 22 अप्रैल को 'पृथ्वी दिवस' मनाया। इस अवसर पर स्कूल में विभिन्न प्रकार की जीवंत गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनका उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता और ज़िम्मेदारी को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम की शुरुआत एक संबोधन के साथ हुई, जिसमें पृथ्वी की रक्षा करने और रोज़मर्रा के जीवन में पर्यावरण-अनुकूल आदतें अपनाने की तत्काल आवश्यकता पर ज़ोर दिया गया।


सुषमा चौहान और पूजा मेहता के मार्गदर्शन में आयोजित बेस्ट आउट ऑफ़ वेस्ट' यानी कचरे से उपयोगी वस्तुएँ बनाना—जिसमें  छात्रों ने विभिन्न प्रकार की  बेकार पड़ी चीज़ों  उपयोग करके कागज़ के थैले, लिफाफे, बुकमार्क और पक्षियों के लिए दाना-पात्र आदि बनाए।
श्रीमती अंजू तोमर के मार्गदर्शन में, कक्षा तीन की छात्रा 'अदीना' ने हिंदी कविता—"दे दो इसे जीवनदान"— कविता माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी से अपील की एवं इस सुन्दर प्रस्तुति ने  सभी का मन मोह लिया ।

 
श्रीमती गुंजन जैन और श्रीमती हरमनदीप कौर के मार्गदर्शन में, छात्रों ने रंग-बिरंगे पोस्टर्स, बैजों और प्रभावशाली नारों के माध्यम से 'धरती माँ' के प्रति अपनी चिंता व्यक्त की। वही दूसरी और संगीत शिक्षक श्री विलायत हुसैन के प्रशिक्षण में  छात्रों के एक समूह ने प्रकृति को समर्पित एक मधुर गीत प्रस्तुत किया जिसने कार्यक्रम में एक नई ऊर्जा और उत्साह भर दिया। अंत में प्रधानाचार्य डॉ० गोपाल दीक्षित ने वसुंधरा को बचने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की सलाह देते हुए पर्यावरण को  बचाने के लिए सभी को जागरूक व सचेत रहने का सन्देश दिया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here