Breaking

Your Ads Here

Thursday, April 2, 2026

हनुमान जयंती पर शहर में भक्ति का माहौल, बगलामुखी मंदिर में विशेष आयोजन


राहुल गौतम 
नित्य संदेश, मेरठ। हनुमान जयंती (प्रकट दिवस) के अवसर पर शहरभर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस पावन दिन पर सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी और वातावरण जयकारों से गूंज उठा।

साकेत स्थित बगलामुखी मंदिर में विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यहां भक्तों ने हनुमान जी की विधिवत पूजा-अर्चना की और सुंदरकांड पाठ में भाग लिया। इसके साथ ही मां बगलामुखी हवन का आयोजन भी किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुति देकर सुख-शांति की कामना की।

मंदिर परिसर में हर वर्ष की तरह इस बार भी भंडारे का आयोजन किया गया। हालांकि गैस सिलेंडर की कमी के चलते प्रसाद के मेन्यू में बदलाव किया गया। पहले जहां हलवा और कचौरी का वितरण होता था, वहीं इस बार श्रद्धालुओं को तहरी और हलवे का प्रसाद दिया गया।

भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेकर पुण्य अर्जित किया। पूरे आयोजन के दौरान भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा, जिसने हनुमान जयंती के पर्व को और भी विशेष बना दिया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here