Breaking

Your Ads Here

Sunday, April 19, 2026

क्रान्तिनायक धनसिंह कोतवाल शोध संस्थान द्वारा बौद्धिक संगोष्ठी का आयोजन किया

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। क्रान्तिनायक धनसिंह कोतवाल शोध संस्थान द्वारा परमात्मा अनुभूति भवन, ब्रह्माकुमारी राजयोग मेडिटेशन केंद्र गंगानगर पर बौद्धिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। बौद्धिक संगोष्ठी का उद्देश्य 10 मई 1857 के क्रांतिनायक धनसिंह कोतवाल की संघर्षगाथा एवं 1857 से 1867 तक देश पर प्राण न्योछावर करने वाले लगभग एक करोड़ क्रांतिकारियों की शहादत को नमन करने के लिए शोध संस्थान मेरठ द्वारा माह मई 2026 राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम आयोजित किया जाए।

इस बिंदु पर विमर्श करते हुए धनसिंह कोतवाल शोध संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष तस्वीर सिंह चपराना ने अपने उद्बोधन में बताया कि धनसिंह कोतवाल जी सहित अन्य क्रांतिकारियों को नमन करने के लिए शोध संस्थान का राष्ट्रियव्यापी विस्तार किया जा रहा है। हरियाणा प्रदेश और जम्मू कश्मीर प्रदेश में कार्यकारिणी का गठन किया जा चुका है जबकि दिल्ली, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात तथा महाराष्ट्र प्रदेश में प्रदेश कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया चल रही है । जिससे पूरे भारतवर्ष में क्रांतिनायक धनसिंह कोतवाल जी सहित अन्य लाखों गुमनाम क्रांतिकारियों को प्रतिवर्ष लगातार श्रद्धा पूर्वक नमन किया जाएगा । राष्ट्रीय अध्यक्ष तस्वीर सिंह चपराना ने बताया कि इस वर्ष माह मई 2026 में बड़े स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन करके नमन किया जाएगा । इस बार पश्चिम उत्तर प्रदेश के 14 जनपदों के अलावा दिल्ली, जम्मू कश्मीर, राजस्थान,,मध्य प्रदेश, हरियाणा, बिहार और गुजरात प्रदेश में भी धनसिंह कोतवाल जी के संघर्षगाथा पर नमन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं।

तस्वीर सिंह चपराना ने आगे बताया कि इस बार दिल्ली विश्वविद्यालय दिल्ली, लखनऊ विश्वविद्यालय लखनऊ, पटना विश्वविद्यालय पटना तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली में भी धन सिंह कोतवाल जी की संघर्ष गाथा को नमन करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। इसके लिए शोध संस्थान द्वारा कार्यक्रम संयोजक और आयोजन समिति का गठन कर दिया गया है। 9 मई को होने वाली राष्ट्रीय संगोष्ठी की अध्यक्षता पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा भाजपा  तथा वर्तमान में उड़ीसा प्रदेश भाजपा प्रभारी श्री विजयपाल सिंह तोमर जी करेंगे । इसके साथ ही अति विशिष्ट अतिथी के रूप में अन्य राष्ट्रीय - प्रदेश स्तरीय मंत्रियों, सांसद, को भी सादर आमंत्रित किया गया है, कार्यक्रमों के अध्यक्ष प्रोफेसर देवेश चंद शर्मा जी ने बताया कि विभिन्न स्तरों पर कार्यक्रम आयोजन समिति या कार्यक्रम को सफल करेंगे।

अंततः संगोष्ठी विचार विमर्श का निष्कर्ष यह रहा कि शोध संस्थान इस वर्ष विभिन्न कार्यक्रमों के द्वारा पूरे भारतवर्ष में धन सिंह कोतवाल सहित अन्य क्रांतिकारी को नमन करेगा। मुख्य कार्यक्रम 9 मई को मेरठ में आयोजित होगा जिसमें मुख्य अतिथि के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाक्टर उमेश कुमार पटेल ( समधी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष) की अध्यक्षता में शोध संस्थान की एक समिति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करेगी।

आज जो बौद्धिक संगोष्ठी धनसिंह कोतवाल शोध संस्थान की तरफ से प्रजापिता ब्रह्मा कुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय गंगानगर मेरठ में हुई है उसमें ब्रह्मा कुमारीज बहाने बीके मीनू दीदी, बीके सोनम दीदी, बीके पारुल दीदी और साथ में ब्रह्म कुमार नरेंद्र भाई जी उपस्थित रहे । ब्रह्मा कुमारीज बहन मीनू दीदी ने राजयोग मेडिटेशन कराया और सभी को शांति की अनुभूति कराई। बीके सोनम दीदी ने मन को शांति कैसे प्राप्त होगी और परमात्मा से हम कैसे शक्ति प्राप्त करेंगे, वह सब अपने अनुभव द्वारा साझा किया, परमात्मा पॉइंट ऑफ लाइट है हम सब आत्मा भी पॉइंट ऑफ लाइट है। भगवान से पावर लेने के लिए इस शरीर में रहते प्रकाश बिंदु को समझना होगा, तभी हम भगवान से पावर प्राप्त कर सकते हैं और पावर प्राप्त करने के बाद धनसिंह कोतवाल जी सहित अन्य क्रांतिकारियों को नमन करने की शक्ति हमारे में आ सकती है इस पर अपना उद्बोधन दिया।

कार्यक्रम का संचालन पूर्व पार्षद गुलबीर सिंह ने किया। कार्यक्रम में संकल्प वाचन प्रधानाचार्या श्रीमती सगम सिंह धामा ने कराया। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से  प्रोफेसर डॉक्टर हरिओम कटियार, संजीव प्रधान सलारपुर, किरण भाटी, प्रोफेसर विवेक त्यागी, राष्ट्रपति पदक से अलंकृत सरबजीत सिंह कपूर, सुरेंद्र राणा ,गुलवीर सिंह पूर्व पार्षद, कैप्टन सुभाष नागर, एडवोकेट नरेश गुर्जर  जगत सिंह दोसा, पूर्व इन्सपेकटर चेतन सिंह धामा,  विपिन कुमार बसोया, डाक्टर रेखा राना, प्रधानाचार्या श्रीमती सुगम सिंह धामा, पूनम, मोहनलाल वर्मा, विवेक त्यागी, अलका चौहान, प्रीति चौधरी, शीतल गहलोत,सरिता नागर आदि उपस्थित रही। 

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here