Breaking

Your Ads Here

Saturday, April 11, 2026

विद्या यूनिवर्सिटी के रैंप पर छाया युवा डिजाइनर्स का जलवा

धूमधाम से संपन्न हुआ ‘इनफिनिटी 2026-द ग्रेजुएट फैशन शो’ का 15वां संस्करण

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। विद्या इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी कॉलेज के फैशन विभाग का वार्षिक कार्यक्रम ‘इनफिनिटी 2026-द ग्रेजुएट फैशन शो’का 15वां संस्करण धूमधाम से संपन्न हुआ। विद्यार्थियों के डिजाइन किये परिधानों को मॉडल ने रैंप पर उतारा तो दर्शकों ने खूब प्रशंसा की। एक से बढ़कर एक नये डिजाइन कलेक्शन ने साबित किया कि फैशन डिजाइनिंग में विद्या के विद्यार्थियों का कोई मुकाबला नहीं। किड्स वियर के प्रदर्शन ने बच्चों में फैशन की नई परिभाषा गढ़ दी। इस पर सभी दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। फैशन शो में अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने पहुंचे शहर की गणमान्य हस्तियों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुति की तारीफ की और उनका उत्साहवर्धन किया।  

विद्या नॉलेज पार्क के विद्या इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी का कार्यक्रम ‘इनफिनिटी 2026-द ग्रेजुएट फैशन शो’धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेलिब्रिटी मिस इंस्टरनेशनल इंडिया रूस सिंधु एवं सुप्रसिद्ध इन्फ्लुएंसर अविरल मौजूद रहे। विद्या यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर डॉ.हिरेन दोशी ने विद्या यूनिवर्सिटी के चांसलर श्री प्रदीप कुमार जैन, प्रो. चांसलर श्री विशाल जैन सहित सभी अतिथियों का स्वागत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने सभी को इसकी सफलता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। 

दीप प्रज्ज्वलन एवं विद्यागान के बाद उद्बोधन में मुख्य अतिथि रूस सिंधु ने कहा कि आज ऐसी शिक्षा की जरूरत है जिससे विद्यार्थी इंडस्ट्री में जाकर नौकरी प्राप्त कर सकें। इससे विद्यार्थी स्टार्टअप भी शुरू कर सकते हैं। देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयोगात्मक शिक्षा की जरूरत है और इस दिशा में विद्या काफी सकारात्मक कार्य कर रहा है। 

चांसलर प्रदीप कुमार जैन ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में विद्या नित नई ऊंचाइयों को छू रहा है। पूरे एनसीआर और पश्चिमी उप्र में विद्या का फैशन कॉलेज अग्रणी संस्थान है। प्रो.चांसलर विशाल जैन ने कहा कि इन आयोजनों से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है, उनकी मेधा दुनिया देखती है। विद्या प्रयोगात्मक शिक्षा में यकीन करता है और आज इसका परिणाम सभी के सामने है।

इसके बाद धमाकेदार संगीत की धुन पर फैशन शो शुरू हुआ। इसमें विभिन्न मॉडल ने विद्यार्थियों के तैयार किये परिधानों को रैंप पर उतारा और नये डिजाइन का प्रदर्शन कर जलवा बिखेरा। मॉडल ने रिसार्ट वियर, कैजुअल डेनिम वियर, इंडियन वियर, फेस्टिव वियर, इवनिंग वियर, इंडो-वेस्टर्न वियर परिधानों को रैंप पर प्रदर्शित किया। अत्याधुनिक कलेक्शन की शानदार प्रस्तुति की दर्शकों ने खूब प्रशंसा की। वहीं न्यू टैलेंट शो के तहत बीफैड तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने पार्टी वियर, नीट वियर, एयरपोर्ट वियर, डेनिम वियर आदि थीम पर विभिन्न कैटेगरी के किड्स वियर प्रदर्शित किए।

कार्यक्रम के अंत में बेस्ट कॉमर्शियल कलेक्शन और बेस्ट डिजाइन कलेक्शन 2026 कैटेगरी में दो सर्वश्रेष्ठ पुरस्कारों की घोषणा की गई। कार्यक्रम संयोजिका वीआईएफटी निदेशक डॉ.रीमा वार्ष्णेय ने सभी अतिथियों, दर्शकों और विद्यार्थियों का धन्यवाद किया। फैशन शो की शो डायरेक्टर तरंग अग्रवाल रहीं। कार्यक्रम का संचालन पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विद्यार्थी अनमोल पाहवा और बीटेक छात्र रूद्र शर्मा ने किया। कार्यक्रम में मेरठ के प्रतिष्ठित स्कूलों के संचालक, प्रधानाचार्य के साथ शहर की गणमान्य हस्तियां मौजूद रहीं। इस मौके पर विद्या यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार, सभी निदेशक, विभागाध्यक्ष, फैकल्टी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here