Breaking

Your Ads Here

Monday, April 13, 2026

बीएसके मॉडल स्कूल में बैसाखी उत्सव धूमधाम से मना और अम्बेडकर को याद किया



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। बीएसके मॉडल स्कूल, कंकरखेड़ा, मेरठ कैंट में आज बैसाखी उत्सव एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के पावन अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें महान संविधान निर्माता को हृदयस्पर्शी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।


विद्यार्थियों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में जोशो-खरोश से भाग लिया। वे डॉ. अम्बेडकर, पंजाबी नवयुवक एवं पारंपरिक पंजाबी युवती के रूप में सज-धजकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों ने सबको अपनी ओर खींच लिया। फैंसी ड्रेस शो में असप्रीत कौर, देवांश सिंह, रिजा, मौ. आतिफ, पार्थ सिंह, यश, वरदान, अभियांश, हार्दिक, रिद्धि शर्मा, सोनिया, शौर्य सिंह, विहान अरोरा, अव्यान, अयांश सिंह, नित्या गोस्वामी, अवीर सिंह ने अपनी  शानदार प्रस्तुतियों से सभी को प्रभावित किया। इस यादगार समारोह को सफल बनाने में नीतू सिंह, श्वेता, सपनप्रीत, सुधा एवं सुखविंदर सिंह का अमूल्य योगदान रहा। निदेशक डॉ. कर्मेंद्र सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन बालकों के सर्वांगीण व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here