Breaking

Your Ads Here

Monday, April 13, 2026

सुभारती लॉ कॉलेज में गरिमामयी विदाई: सपनों को मिली नई उड़ान


नित्य संदेश ब्यूरो

 

मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालयमेरठ के सरदार पटेल सुभारती लॉ कॉलेज में वर्ष 2026 में बी.ए. एलएल.बी. बैच 2021 एवं एलएल.एम. बैच 2024 के विद्यार्थियों के सम्मान में एक भावनात्मक एवं गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सुभारती लॉ कॉलेज के निदेशक श्री राजेश चंद्र जी (पूर्व न्यायमूर्तिइलाहाबाद उच्च न्यायालयप्रयागराजउत्तर प्रदेश) के मार्गदर्शन एवं प्रो. (डॉ.) रीना बिश्नोईसंकायाध्यक्षाके संरक्षण में सम्पन्न हुआ।



कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों को रोली-अक्षत का तिलक लगाकर पारंपरिक विधि से किया गया। बी.ए. एलएल.बी. चतुर्थ वर्ष की छात्राएं नव्या त्यागी एवं निधि चोपड़ा ने कार्यक्रम का कुशल संचालन किया। स्वागत श्रृंखला के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अतिथियों को पौधे भेंट किए गए। इस अवसर पर प्रो. (डॉ.) सरताज अहमदडीन स्टूडेंट वेलफेयर ने अपने संबोधन में विधि स्नातक एवं परास्नातक उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन में अर्जित ज्ञान ही जीवन की दिशा निर्धारित करता है और आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त करता है।



पूर्व जस्टिस राजेश चन्द्र ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि विधि की पढ़ाई जीवनपर्यंत चलने वाली प्रक्रिया है और जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में कानून की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। आत्मविश्वास के साथ निरंतर आगे बढ़ना ही सफलता की कुंजी है। प्रो. (डॉ.) रीना बिश्नोई ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन निरंतर गतिशील है और शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य समाज एवं राष्ट्रहित में उसका उपयोग करना है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि विद्यार्थी संस्थान एवं देश का नाम रोशन करेंगे तथा भारतीय संविधान के मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करेंगे।



कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। अंशिका सिंहकाजलकस्तूरी आर्यभूमिका यादवदृष्टि कौशिकजिया शर्मातनुश्री सहित अन्य छात्राओं ने नृत्यगायन एवं हास्य प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों के लिए मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया गयाजिसने समारोह को और अधिक जीवंत बना दिया।



कार्यक्रम में डॉ. सारिका त्यागीप्रो. (डॉ.) प्रेम चंदप्रो. (डॉ.) तारकनाथडॉ. आफरीन अलमाससोनल जैनअरशद आलमशिवानीशालिनी गोयलआशुतोष देशवालहर्षितमुस्कान श्रीवास्तवडॉ. दिनेशडॉ. सीमा शर्मा सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।



कार्यक्रम की सफलता में अंशिका सिंहसौम्याअंबिकाआदित्य पुंडीरअंशु राज सहित अन्य विद्यार्थियों एवं सुभारती विधि महाविद्यालय के गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा। यह विदाई समारोह न केवल विद्यार्थियों के लिए यादगार बनाबल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य की नई शुरुआत का प्रेरणादायक मंच भी साबित हुआ।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here