Breaking

Your Ads Here

Thursday, April 23, 2026

वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया

 

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में समाजशास्त्र परिषद द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम समाजशास्त्र परिषद द्वारा 'राजनीति में आरक्षण से महिलाओं की सामाजिक स्थिति में सुधार संभव है' विषय पर एक वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने विषय के पक्ष और विपक्ष में अपने विचार प्रस्तुत किए। 

सामयिक और प्रासंगिक विषय होने के कारण छात्राओं ने प्रतियोगिता में सोउत्साह सहभागिता की। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कु रेणुका ने, द्वितीय स्थान कु राधिका ने तथा तृतीय स्थान कु अनिका ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में वरिष्ठ प्राध्यापिका प्रोफेसर अनुजा गर्ग, डॉ निरुपमा वर्मा और डॉ. नीता सक्सेना उपस्थिति रहीं । इसके पश्चात समाजशास्त्र परिषद द्वारा पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विगत दिनों में आयोजित की गई विविध प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर अंजू सिंह ने की। सर्वप्रथम प्राचार्य द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीपप्रज्वलन और माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात प्राचार्य का स्वागत विभाग प्रभारी प्रोफेसर लता कुमार द्वारा किया गया। उसके पश्चात छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए । अंत में प्राचार्य द्वारा विजेता छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।

प्राचार्य ने छात्राओं को संबोधित करते हुए उनके द्वारा किए गए सभी प्रयासों की सराहना की और समाजशास्त्र विभाग को बधाई दी तथा छात्राओं को अनुशासन के अंदर रहते हुए अपनी निरंतर उपस्थिति दर्ज करने और सभी प्रकार की आयोजनों में भाग लेने के लिए निर्देशित किया। आज डॉ. मनीषा भूषण द्वारा आयोजित निबंध प्रतियोगिता और प्रोफेसर लता कुमार द्वारा आयोजित ज्वेलरी मेकिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कार प्रदान किया गया साथ ही साथ समाजशास्त्र परिषद के पदाधिकारी को भी प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए। शानदार पुरस्कार और प्रशंसा पत्र प्राप्त कर छात्राओं ने हर्ष की प्रस्तुति की । कार्यक्रम का संचालन डॉ मनीषा भूषण के द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम का संयोजन विभाग प्रभारी प्रोफेसर लता कुमार के द्वारा किया गया । कार्यक्रम में 30 से अधिक छात्राएं उपस्थित रहीं।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here