Breaking

Your Ads Here

Tuesday, April 7, 2026

विश्व स्वास्थय दिवस पर वेंक्टेश्वरा में ’’टूगेदर फाॅर हेल्थ-स्टैंड विद साईन्स’’ विषय पर शपथ एवं जागरूकता रैली



विश्वास राणा

नित्य संदेश, गजरौला। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा संस्थान एवं विम्स मेडिकल काॅलेज के संयुक्त तत्वाँधान में डब्ल्यूएचओ द्वारा आयोजित ’’विश्व स्वास्थय दिवस’’ पर संस्थान में स्वास्थय शपथ समारोह का आयोजन किया गया, इसके साथ ही संस्थान के डाॅक्टर्स एवं छात्र-छात्राओ ने संस्थान परिसर में लोगो को स्वास्थ के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ’’स्वास्थय जागरूकता रैली’’ निकालकर लोगो को स्वस्थ रहने के टिप्स दिये। साथ ही साथ विश्व स्वास्थय दिवस पर आयोजित डिबेट/क्विज प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओ एवं नर्सिंग पैरामेडिकल के पिछले सप्ताह नौकरी पाने वाले छात्र-छात्राओ को संस्थापक अध्यक्ष श्री सुधीर गिरि ने प्रतिकुलाधिपति डाॅ0 राजीव त्यागी के साथ मिलकर  स्मृति चिन्ह भेट कर सम्मानित किया। 


वेंक्टेश्वरा संस्थान के डाॅ0 सी0वी0 रमन केन्द्रीय सभागार में ’’विश्व स्वास्थय दिवस’’ पर ’’टूगेदर फाॅर हेल्थ-स्टैंड विद साईन्स’’ विषय पर आयोजित शपथ समारोह एवं जागरूकता रैली का शुभारम्भ संस्थापक अध्यक्ष श्री सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डाॅ0 राजीव त्यागी, प्रभारी कुलपति सी0ए0 युवराज सिंह, डीन डाॅ0 प्रभु एम0एच0, डाॅ0 मधु चतुर्वेदी, डाॅ0 सुप्रीति भटनागर आदि ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया। अपने सम्बोधन में संस्थापक अध्यक्ष श्री सुधीर गिरि ने कहा स्वास्थय एवं शिक्षा मानव जीवन की बुनियादी आवश्यकताऐं है, वेंक्टेश्वरा इन दोनो क्षेत्रों में प्रभावी काम कर रहा है। विम्स मेडिकल काॅलेज, ग्रामीण, दुर्गम एवं पिछले क्षेत्रों के साथ ’’अन्तोदय’’ तक सस्ती एवं विश्वस्तरीय स्वास्थ सेवाऐ देने के लिए प्रतिबद्ध है। 



प्रतिकुलाधिपति डाॅ0 राजीव त्यागी ने कहा कि स्वास्थय सरकार या किसी संस्था की नहीं, बल्कि हम सबकी व्यक्तिगत जिम्मेदारी है। आईये विज्ञान के साथ मिलकर मानव स्वास्थ के लिए एकजुट हो। इस अवसर पर कुलसचिव डाॅ0 पीयूष कुमार पाण्डेय, डाॅ0 गुरदीप कल्याण, डाॅ0 बी0एस0 त्यागी, डाॅ0 सची अहलावत, मेरठ परिसर निदेशक डाॅ0 पंकज सिंह एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here