नित्य संदेश ब्यूरो
रोहटा। बृहस्पतिवार को गांव डूंगर निवासी किसान आनंद गुर्जर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पुलिस चौकी के सामने एक बंद पड़े क्रेशर परिसर में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेज दिया है। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव डूंगर निवासी आनंद गुर्जर पुत्र जग सोरन उम्र 51 वर्ष खेती बाड़ी के साथ साथ ट्रैक पर चालक की ड्यूटी भी कर लेता था। वह दौराला चीनी मिल के पुट खास गन्ना क्रय केंद्र से ट्रैक में गन्ना भरकर मिल में ले जाने का काम करता था। ओर रात में पुट पुलिस चौकी के सामने स्थित एक बंद पड़े गन्ना क्रेशर में रह रहे एक परिवार के पास ही रहता था। वह परिवार के लोग बृहस्पतिवार को खेतों में काम करने चले गए। जब वे साय के समय काम से वापस लौटे तो उन्हें परिसर में बेसुध हालत में आनंद दिखाई पड़ा। उसके पास शराब के खाली पाउच भी पड़े थे।
उन्होंने इसकी सूचना सामने स्थित पुलिस चौकी पर दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी हरिमोहन गौतम मौके पर पहुंचे ओर जब उसे देखा तो वह मृत पड़ा था। उसका शरीर भी अकड़ चुका था। पुलिस का मानना है कि उसकी मौत कई घंटे पहले हो चुकी है। जिससे उसका शव अकड़ गया था। पुलिस ने इसकी सूचना तुरंत उसके परिवार वालों को दी। परिवार के लोग देर साय मौके पर पहुंचे ओर हत्या किए जाने की आशंका जताने लगे। थाना पुलिस ने परिजनों की मांग पर शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मेरठ मेडिकल भेज दिया।
थाना प्रभारी पूजा पंवार मृतक की मौत अधिक शराब का सेवन होने का कारण मानकर चल रही है। वही ग्रामीणों को अंदेशा है। कि कही उसे किसी ने कोई जहरीली शराब न पिला दी हो।
सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेजा गया है, ताकि पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों की सही से पुष्टि हो सके। उसके बाद परिजनों की तहरीर पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।
No comments:
Post a Comment