नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। क्लब-60 ने सोम वार को शास्त्री नगर के टैगोर पार्क में 6 शिक्षा प्रेमियों को सम्मानित किया।
क्लब-60 के संस्थापक महेश रस्तोगी ने बताया कि हैल्पिंग हैंडस संस्था की नीरा सप्रा,मीरा सिंह व भावना राजदेव को तथा स्ट्रीट गुरूकुल के बी बी शर्मा,गार्गी श्रीवास्तव व रंगकर्मी मौ.आबिद को शिक्षा, प्रशिक्षण में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।नीरा सप्रा ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारी संस्था का उद्देश्य जरूरतमंदों की मदद करना है,ताकि सभी पढ़ कर आगे बढ़ सकें।अक्षय तृतीया पर उन्होने 51 छात्र छात्राओं को ड्रेस,कापी,रजिस्टर, कोर्स की बुक्स व स्कालरशिप प्रदान की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता आभा गोयल ने व संचालन हरि विश्नोई ने किया।नवीन चन्द्र अग्रवाल,दीपक गोयल, हरिओम,सुनील अग्रवाल,मनीष भारद्वाज,अंकित श्रीवास्तव कंचन रस्तोगी,रानीमाला, सीमा गर्ग,भावना विश्नोई व शशि तोमर आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment