Breaking

Your Ads Here

Friday, April 24, 2026

टापर बेटियों को क्लब-60 के शिक्षासेतु से मिलेगी 10-10 हजार रूपए की छात्रवृत्ति

नित्य संदेश ब्यूरो 

मेरठ। जिले का नाम रोशन करने वाली टापर बेटियों को क्लब-60 के शिक्षासेतु से 10-10 हजार रूपए की छात्रवृत्ति दी जाएगी। 

क्लब-60 के संस्थापक महेश रस्तोगी ने बताया कि यूपी बोर्ड से 12 वी में जिला टापर वंशिका उपाध्याय व 10 वी में यूपी के टाप टैन में रही वैष्णवी सिंघल को ए एस इंटर कॉलेज,मवाना के प्रधानाचार्य डा.मेघ राज सिंह की संस्तुति पर 10-10 हजार रूपए की स्कालरशिप देने हेतु चुना गया है। शिक्षासेतु द्वारा बीते एक दशक से मेरठ जिले के मेधावियों को फीस, बुक्स,ड्रेस,कापी, रजिस्टर,साईकिल,कम्प्यूटर-ट्रेनिंग,टेबलेट व लैपटॉप आदि की सेवा की जा रही है। इस वर्ष चयनित 101 छात्र छात्राओं में 50 शहरी व 51 विद्यार्थी ग्रामीण हैं। कक्षा 5 से आगे राजकीय/एडेड कालेजों के जरूरतमंद छात्र छात्राएं अंक पत्रों सहित 26 अप्रैल रविवार को प्रात 8 या शाम 6 बजे शास्त्रीनगर के एच ब्लॉक स्थित टैगोर पार्क में अपने आवेदन पत्र दे सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here