नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। मेडिकल कॉलेज में ओबरॉय गैस एजेंसी (शारदा रोड मेरठ) ने विशेष 5 किलो 'छोटू' एलपीजी सिलेंडर (Free Trade LPG - FTL) वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों राहत प्रदान करना है, जिनके पास एड्रेस प्रूफ (स्थायी निवास प्रमाण पत्र) नहीं है और जो छोटे कनेक्शन की आवश्यकता रखते हैं।
कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ आर सी गुप्ता ने बताया कि अब आधार कार्ड या किसी भी वैध पहचान पत्र को दिखाकर आसानी से 5 किलो का गैस सिलेंडर लिया जा सकता है, इसके लिए किसी एड्रेस प्रूफ की जरूरत नहीं है।
उप प्राचार्य डॉ ज्ञानेश्वर टाँक ने कहा कि छात्रो की जरूरतों को देखते हुए 5 किलो FTL सिलेंडर की आपूर्ति करायी गई है ताकि विद्यार्थियों को खाना पकाने में कोई असुविधा न हो।
एलाइड एवं हेल्थकेयर पाठ्यक्रम के प्रभारी अधिकारी डॉ एस के पालीवाल ने बताया कि ये छोटे सिलेंडर बाज़ार दर पर उपलब्ध कराये गये है।
एलाइड एवं हेल्थकेयर पाठ्यक्रम के डीन डॉ योगेश मणिक ने कहा कि ये सिलेंडर (Free Trade LPG) श्रेणी के तहत आते हैं, जो सुरक्षित और उठाने में आसान हैं। गैस वितरण कार्यक्रम में डॉ प्रदीप यादव, डॉ कृष्ण गोपाल, डॉ प्रेम प्रकाश मिश्रा, डॉ रितु गुप्ता, डॉ राहुल सिंह, डॉ वंदना सिंह आदि उपस्थित रहे।
प्राचार्य डॉ आर सी गुप्ता ने वितरण कार्यक्रम के आयोजन हेतु पुष्पेन्द्र निमेश आई०ओ०सी०एल०, ओबरॉय गैस एजेंसी के प्रॉपराइटर राजन पालीवाल तथा प्रबंधक पंकज शर्मा को धन्यवाद प्रेषित किया।
No comments:
Post a Comment