Breaking

Your Ads Here

Tuesday, March 31, 2026

समाज का आईना होता है पत्रकार: प्रभुदयाल वाल्मीकि



-खजूरी में हुआ ग्रामीण अंचलीय पत्रकार एसोसिएशन का ईद  मिलन समारोह


नित्य संदेश ब्यूरो

परीक्षितगढ़। ग्रामीण अंचलीय पत्रकार एसोसिएशन के तत्वावधान में खजूरी के मनमोहक पार्क में ईद मिलन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें संगठन के दर्जनों पत्रकारों ने भाग लेकर एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। 


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री प्रभु दयाल बाल्मीकि ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होता है, इसलिए पत्रकारों को अपनी छवि साफ, स्वच्छ बनाकर रखनी चाहिए। भाजपा नेता विनोद खटीक ने कहा कि पत्रकारों की लेखनी बिना भेदभाव की होनी चाहिए, जो समाज हित में हो। पूर्व चेयरमैन अमित मोहन टीपू ने सभी पत्रकारों को ईद की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पत्रकारों में गुटबाजी नहीं होनी चाहिए, क्योंकि पत्रकार बुद्धिजीवी वर्ग में आता है। 


राष्ट्रीय अध्यक्ष बनें श्रीकांत अस्थाना 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनेंद्र त्यागी ने कहा कि संगठन का लगातार विस्तार हो रहा है, वहीं उन्होंने स्थायी राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए वरिष्ठ पत्रकार व राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्रीकांत अस्थाना के नाम की घोषणा की, जिसका राष्ट्रीय महामंत्री हरेंद्र चौधरी ने समर्थन किया। वहां मौजूद सभी पत्रकारों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनका स्वागत किया। राष्ट्रीय महामंत्री हरेंद्र चौधरी ने संगठन के बारे में विस्तार से जानकारी दी और बताया कि 30 मई को हापुड़ में संगठन का एक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। श्रीकांत अस्थाना ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए संगठन में स्वच्छ छवि के लोगों को जोड़ने पर जोर दिया। 


इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता विपिन हरित, राष्ट्रीय एडवाइजर मनोज कश्यप, राष्ट्रीय सचिव अशोक सोम, प्रदेश महामंत्री शाहवेज खान, प्रदेश उपाध्यक्ष लियाकत मंसूरी, प्रदेश सचिव उस्मान अली, जिला उपाध्यक्ष मुमताज अली, जिला उपाध्यक्ष जाकिर तुर्क, जिला उपाध्यक्ष पंकज शर्मा, जिला सचिव विवेक त्यागी, जिला उपाध्यक्ष मोमीन सलमानी, रामकिशन शर्मा, वीके गुप्ता, मवाना तहसील प्रभारी रजनीश विश्वकर्मा, शाहिद अली किठौर सहित दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे। वहीं पपीत प्रधान बढ़ला, परवेज मुननर भी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here