Breaking

Your Ads Here

Tuesday, March 31, 2026

सुभारती विश्वविद्यालय की भागीदारी “लैक्मे फैशन वीक, एफडीसीआई 2026” में



नित्य संदेश ब्यूरो


मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय, मेरठ के फैकल्टी ऑफ फाइन आर्ट्स के अंतर्गत फैशन एवं टेक्सटाइल डिजाइन विभाग के संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने मुंबई स्थित जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित “लैक्मे फैशन वीक, एफडीसीआई 2026” में भाग लिया। बी.डिज़ाइन तृतीय वर्ष की चार छात्राएं कीर्ति, मुस्कान सिंह, प्रेनिका एवं प्रिया यादव का चयन वॉलंटियर्स के रूप में हुआ, जिन्होंने इवेंट असिस्टेंट के रूप में कार्य करते हुए बैक स्टेज समन्वय, शो प्रबंधन एवं समग्र इवेंट संचालन में सक्रिय योगदान दिया। 


उन्होंने लैक्मे फैशन वीक एवं एफडीसीआई की टीमों के साथ मिलकर कार्य किया और राहुल मिश्रा, अमित अग्रवाल, रितू कुमार, अदा मलिक,  अब्राहम, ठाकरे, भूमिका शर्मा जैसे प्रतिष्ठित डिजाइनरों के शो में सहयोग करते हुए उद्योग की कार्यप्रणाली का महत्वपूर्ण अनुभव प्राप्त किया। यह शैक्षणिक दौरा विभागाध्यक्षा डॉ. नेहा सिंह के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ, जिन्होंने विद्यार्थियों के साथ इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय मंच पर विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया।


ललित कला संकाय के डीन प्रो.(डॉ.) पिंटू मिश्रा ने कहा की, यह आयोजन न केवल फैशन इंडस्ट्री को नई दिशा देता है, बल्कि युवाओं को भी अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा प्रदान करता है। वहीं विश्वविद्यालय की मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रो. (डॉ.) शल्या राज ने कहा कि मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस भव्य आयोजन ने यह सिद्ध कर दिया है कि सुभारती फैशन वैश्विक स्तर पर अपनी सशक्त पहचान बना रहा है।


No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here