Breaking

Your Ads Here

Tuesday, March 3, 2026

शास्त्री नगर सेंट्रल मार्किट में होली की रौनक दिखी फीकी, व्यापारी असमंजस में


तरुण आहुजा 
नित्य संदेश, मेरठ। रंगों का त्यौहार होली इस बार शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में फीका फीका नजर आया। अक्टूबर माह में हुए 661/6 में ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के बाद व्यापारियों में दहशत का माहौल है। 

सेंट्रल मार्किट बाजार, जो कभी त्योहारों पर रोशनी और भीड़ से गुलजार रहता था, वह होली पर सुना सुना सा रहा हूं।व्यापारियों का कहना है कि जब भविष्य ही असुरक्षित लगे तो त्योहारों की खुशी कैसे मनाई जाए। होली जैसे बड़े पर्व पर भी बाजार में अपेक्षित चहल-पहल नहीं दिख रही। कई दुकानदारों ने साफ कहा कि यदि यही स्थिति रही तो आने वाले अन्य त्योहारों पर भी रौनक प्रभावित होगी। सवाल ये है! 661/6 के ध्वस्तीकरण के बाद अब अगला निशाना कौन होगा, इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। लाल निशान लगे कई प्रतिष्ठानों के मालिक असमंजस में हैं कि वे अपना समय व्यापार में लगाएं या फिर कानूनी लड़ाई की तैयारी करें।

स्थानीय व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का कहना है कि प्रशासन को स्पष्ट नीति और पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ना चाहिए, ताकि भय और भ्रम की स्थिति समाप्त हो सके। उनका मानना है कि व्यापारियों की आजीविका और शहर की आर्थिक गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए संतुलित समाधान निकाला जाना आवश्यक है। 

फिलहाल, अधिकतर व्यापारियों के मन में एक ही सवाल गूंज रहा है—जिस तरह इतने बड़े त्यौहार होली की रंगत फीकी दिखी कही आने वाले त्योहारों की रौनक पर भी असर न पड़ जाए ?

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here