-आधा दर्जन टीमों ने खंगाले 600 कैमरें, चोरी का सामान
बरामद
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। कोन्वे होटल में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा
कर दिया। थाना ब्रहमपुरी व स्वाट टीम नगर संयुक्त रूप से चोरों के पीछे लगी हुई थी।
एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद कर लिया गया।
गौरतलब है कि 06 मार्च को सिद्धार्थ कुमार तिवारी निवासी
लोखंडवाला काम्पलेक्स अंधेरी वेस्ट (मुंबई) द्वारा थाना ब्रहमपुरी पर तहरीर दी गयी
थी। आरोप था कि रात्रि में अज्ञात चोर द्वारा होटल कोन्वे के कमरा नम्बर 507 से उसका
कीमती सामा चोरी कर लिया गया, जिसमें एप्पल आईपैड, एप्पल हेडफोन, सैमसंग मोबाइल
S24 अल्ट्रा, 25 हजार रुपये नकद, वॉलेट के साथ-साथ क्रेडिट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस,
आधार कार्ड, घड़ी, अन्य व्यक्तिगत सामान चोरी हुआ है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना ब्रहमपुरी पुलिस व
स्वाट टीम नगर की कुल 06 टीमें गठित की गई। पुलिस टीमों द्वारा 550 से अधिक सीसीटीवी
कैमरों की फुटेज एवं अन्य साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की। पुलिस टीम द्वारा अथक परिश्रम
कर घटना का सफल अनावरण कर दिया गया। शुभम भोला पुत्र अशोक भोला निवासी के 3/3112 शास्त्रीनगर
थाना नौचंदी (हाल- बी25 पुलिस एन्कलेव थाना लोहियानगर) को मुखबिर की सूचना पर मेजर
ध्यानचंद नगर टंकी तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। घटना में चोरी हुआ कीमती सामान
बरामद किया गया।

No comments:
Post a Comment