नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में छात्र कल्याण परिषद की ओर से पैरंट टीचर्स मीटिंग का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य था शिक्षकों और अभिभावक के मध्य सहयोगात्मक वातावरण का निर्माण करना एवं अभिभावकों को छात्राओं के शैक्षणिक प्रगति एवं उपस्थिति का ब्यौरा देना।
इस बैठक में महाविद्यालय के स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर की बी .ए., बी.कॉम., एवं बी.एड की अधिकांश छात्राओं एवं उनके अभिभावकों ने भाग लिया । अभिभावकों के साथ छात्राओं के व्यक्तिगत प्रदर्शन और शैक्षणिक प्रगति के संबंध में महत्वपूर्ण सूचनाओं का आदान-प्रदान हुआ। छात्राओं के संबंध में अभिभावकों की चिंताओं का भी समाधान किया गया। प्राचार्या ने अभिभावकों से बातचीत करके उनके प्रश्नों का निवारण किया। अभिभावकों ने भी कॉलेज में उपस्थित सुविधाओं यथा कैंटीन, वाई-फाई सुविधा तथा फ्री कंप्यूटर-एजुकेशन सुविधाओं की प्रशंसा करी। अभिभावकों ने पैरेंट टीचर्स मीटिंग के प्रारूप को काफी सराहा जो कि महाविद्यालय स्तर पर कम ही देखने को मिलता है।
अभिभावकों से महाविद्यालय की शैक्षणिक मानदंडों पर आधारित फीडबैक फॉर्म भी भरवाया गया, जिसके आधार पर महाविद्यालय के आगामी शैक्षिक गतिविधियां का स्वरूप निर्धारित हो सके। कार्यक्रम का आयोजन छात्र कल्याण परिषद समन्वयक डॉक्टर राखी त्यागी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहसमन्वयक डॉ. शुभा मालवीय, डॉ. कृति अग्रवाल, डॉ. सीमा सैनी, डॉ. कल्पना का विशेष सहयोग रहा

No comments:
Post a Comment