Breaking

Your Ads Here

Monday, March 30, 2026

मीडिया सवाद में स्मार्ट मीटर के लाभों एवं तकनीकी विशेषताओं पर हुई चर्चा


ऊर्जा भवन में आयोजित हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में, स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था को लेकर मैनेजिंग डायरेक्टर ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि० के अन्तर्गत आज प्रबन्ध निदेशक रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में डिस्कांम मुख्यालय ऊर्जा भवन के मीटिंग हॉल में स्मार्ट मीटर की उपयोगिता एवं लाभों के संबंध में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। 

इस अवसर पर इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्मार्ट मीटर के संबंध में विस्तृत पी०पी०टी० प्रस्तुतीकरण किया गया। श्री गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया की स्मार्ट प्रीपेड मीटर प्रणाली में उपभोक्ताओं को पूर्व में रिचार्ज करना होगा जिससे वे अपने बिजली उपयोग की स्वयं नियंत्रित कर सकेंगे। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि सभी उपभोक्ता अपना सही मोबाईल नं० पंजीकृत कराए ताकि उन्हें समय-समय पर आवश्यक सूचनाएं प्राप्त होती रहें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया की किसी भी प्रकार की कार्यवाही बिना पूर्व सूचना के नहीं की जा रही है. अत उपभोक्ताओं के हितों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

इस अवसर पर प्रबन्ध निदेशक द्वारा बताया गया कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था में उपभोक्ताओं को सिक्योरिटी मनी जमा कराने की आवश्यकता नहीं होगी तथा उपभोक्ता किसी भी समय अपना बिजली बिल स्वय जाँच सकते है। उन्होंने कहा की उपभोक्ताओं को अपना प्रीपेड बैलेन्स हमेशा पाजेटिव बनाए रखना होगा ताकि बिजली आपूर्ति बाधित न हो साथ ही यह प्रयास किया जा रहा है की बैलेन्स समाप्त होने पर रिचार्ज के बाद लगभग 02 घंटे में कनेक्शन पुनः बहाल कर दिया जाए। उन्होंने यह भी जानकारी दी की एक मोबाईल नं० पर 03 विद्युत अकाउंट जोडे जा सकते हैं जिससे उपभोक्ताओं को एक ही नं० से कई कनेक्शनों का प्रबन्धन करने की सुविधा होगी। प्रबन्ध निर्देशक द्वारा यह भी बताया गाया की पश्चिमाचल डिस्कांम में अब तक लगभग 1495812 स्मार्ट मीटर स्थापित किए जा चुके हैं।

इस संबंध में संजय जैन निदेशक (वाणिज्य) ने स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली, उपयोगिता एवं उपभोक्ताओं को मिलने वाले लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होने बताया की स्मार्ट मीटर प्रणाली के माध्यम से उपभोक्ताओं को रीयल टाइम में बिजली खपत की जानकारी प्राप्त होती है स्मार्ट मीटर प्रणाली के अन्तर्गत उपभोक्ताओं को समय समय पर महत्वपूर्ण एस०एम०एस० की सुविधा प्रदान की जाती है यह सभी सदेश उपभोक्ताओं के रजिस्टर्ड मोबाईल न० पर भेजे जाते हैं जिससे उपभोक्ताओं को अपने स्मार्ट मीटर से संबंधित आवाश्यक जानकारी समय पर प्राप्त होती रहे। उपभोक्ताओं को उनके पॉजेटिव व निगेटिव बैलेन्स की जानकारी सदेश के माध्यम से उपलब्ध कराई जाती है। प्रीपेड स्मार्ट मीटर पर निर्धारित दरों पर 2 प्रतिशत की छूट का लाभ भी प्राप्त होता है।

श्री गुप्ता प्रबन्ध निदेशक पश्चिमाचल विद्युत वितरण निगम लि० ने बताया कि स्मार्ट मीटर प्रणाली से पारदर्शिता बढेगी बिलिग व्यवस्था सुदृढ होगी, उपभोक्ताओं को अपने बिजली उपयोग पर बेहतर नियंत्रण प्राप्त होगा। प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान अधिकारियों द्वारा उपभोक्ताओं से स्मार्ट मीटर स्थापना कार्य में सहयोग करने की अपील की गई तथा बताया गया की यह प्रणाली भविष्य में अधिक स्मार्ट पारदर्शी एवं उपभोक्ता अनुकूल विद्युत व्यवस्था के सुदृढीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here