Breaking

Your Ads Here

Wednesday, March 18, 2026

राष्ट्रीय सेवा योजना मध्यप्रदेश राज्य स्तर नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर में सहभागिता



सपना साहू

नित्य संदेश, इंदौर। मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के प्रशिक्षण शिविर में शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय किला भवन की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की छात्रा मानसी धोते ने "मेरा युवा भारत एवं डिजिटल साक्षरता के लिए युवा" विषय पर दीनदयाल शोध संस्थान उद्यमिता परिसर विकासखण्ड तहसील मझगवा जिला सतना में राज्य स्तरीय नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर चित्रकुट में सहभागिता की। महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया। उनके द्वारा सफलतापूर्वक शिविर पूर्ण करने के उपलक्ष्य में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. बी.डी.श्रीवास्तव, प्रशासनिक अधिकारी डॉ. वी.पी. बैरागी, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शीतल ब्राह्मणे एवं महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों द्वारा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की गई है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here