Breaking

Your Ads Here

Wednesday, March 18, 2026

वेंक्टेश्वरा का जापान की ’’ईरिस सोल्यूशन्स’’ के साथ ट्रेनिंग, प्लेसमेन्ट एवं शोध व नवाचारो के लिए शैक्षणिक अनुबंध पर सहमति



विश्वास राणा

नित्य संदेश, गजरौला। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित वेंक्टेश्वरा संस्थान की जापान की प्रतिष्ठित सेवायोजन कम्पनी ईरिस सोल्यूशन्स के साथ नर्सिंग, एप्लाईड, हेल्थ साईंस, फार्मेसी, एग्रीकल्चर, होटल मैनेजमेन्ट आदि के क्षेत्रो में ट्रेनिंग व प्लेसमेन्ट के कोलेब्रेशन के लिए सहमति बन गयी है। इस आशय की जानकारी ईरिस सोल्यूशन्स की मुख्य कार्यकारी अधिकारी ईरिको नोडा एवं विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति डाॅ0 राजीव त्यागी, कम्पनी के सी0ओ0ओ0 ईशान अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दी।


श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान के डाॅ0 सी0वी0 रमन आॅडिटोरियम में जापान के साथ ’’ट्रेनिंग एवं प्लेसमेन्ट’’ के लिए अनुबन्ध पर सहमति के लिए आयोजित समारोह का शुभारम्भ जापान से आयी ईरिस सोल्यूशन की सी0ई0ओ0 ईरिका नोडा, प्रतिकुलाधिपति डाॅ0 राजीव त्यागी, सी0ओ0ओ0 ईशान अग्रवाल, कुलसचिव डाॅ0 पीयूष कुमार पाण्डेय, आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया। अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि ईरिस सोल्यूशन्स की सी0ई0ओ0 ईरिका नोडा ने कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है एवं भारत दुनिया का सबसे युवा देश भी है। भारतीय युवाओ में प्रतिभा कूट-कूट कर भरी है। हम वेंक्टेश्वरा के साथ ट्रेनिंग एवं प्लेसमेन्ट को लेकर बेहद उत्साहित है। 




इस अवसर पर निदेशक एकेडमिक डाॅ0 राजेश सिंह, डाॅ0 नीतू पंवार, डाॅ0 राजवर्द्धन, डाॅ0 एस0के0 श्रीवास्तव, डाॅ0 थाॅमस, डाॅ0 रीना जोशी, डाॅ0 ओमप्रकाश गोसाई, डाॅ0 अश्विनी सक्सेना, डाॅ0 आशुतोष, डाॅ0 ऐना ऐरिका ब्राउन, डाॅ0 सुमन, डाॅ0 अनिल जायसवाल, डाॅ0 योगेश्वर शर्मा, डाॅ0 मंजरी राणा, डाॅ0 आशिया वाहिद, डाॅ0 मनीष, डाॅ0 स्नेहलता, डाॅ0 ज्योति, एस0एस0 बघेल, मेरठ परिसर से निदेशक डाॅ0 पंकज कुमार एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here