नरेश कुमार
नित्य संदेश, मेरठ। मंगलवार को फूलबाग कॉलोनी स्थित लिटिल चैम्पस एकाडेमी एवं जैमिनी इंटर कॉलेज का संयुक्त वार्षिकोत्सव बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय की प्रधानाचार्याओं श्रीमती कुसुम रस्तौगी तथा डिम्पल रस्तौगी द्वारा माँ शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया। इनमें सरस्वती वंदना, स्वागत गान, “जो भी हो जाए मम्मा मैं नहीं स्कूल जाना”, “आरम्भ है प्रचंड”, “आज रंग बरस रहा है” (राजस्थानी लोकगीत), मोबाइल के दुष्प्रभाव पर आधारित प्रस्तुति तथा “सब्जियों की शादी का निमंत्रण” जैसी रोचक प्रस्तुतियाँ शामिल रहीं।
इस अवसर पर विद्यार्थियों के अभिभावकों के साथ-साथ विद्यालय की अध्यापिकाएँ सुरूचि सिंह, राखी देवी, सविता जस्तवाल, पूनम मिश्रा, बबीता, पूजा कौशिक, मनोरमा एवं प्रेरणा का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक संजय रस्तौगी ने उपस्थित सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।
No comments:
Post a Comment