तरुण आहुजा
नित्य संदेश, मेरठ। त्यागी ब्राह्मण सभा रजिस्टर्ड जागृति विहार के तत्वाधान में जागृति विहार के लीला सेलिब्रेशन पैलेस में आयोजित संस्था के वार्षिक अधिवेशन में प्रतिभा संपन्न छात्र-छात्राओं को तथा 80 वर्ष से ऊपर के महिला व पुरुषों को संस्था द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता उद्योगपति अखिलेश त्यागी ने और संचालन सचिव बेगराज त्यागी ने किया इस दौरान दोनों हाथों से एक साथ अलग-अलग भाषाओं में लिखने वाली भारत की पहली बेटी घोषित तेजस्वी त्यागी खासपुर को संस्था द्वारा विशेष सम्मान के तहत मोमेंटो और 21 हजार रुपए से सम्मानित किया गया इस दौरान त्यागी समाज के शिरोमणि श्री गंगा शरण त्यागी ने कहा के तेजस्वी त्यागी खासपुर ने विलक्षण प्रतिभा से मेरठ का नाम देश और विदेश में रोशन किया है जो मेरठ के लिए गौरव की बात है।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि शिक्षक नेता डॉ उमेश त्यागी ने कहां की संस्था निरंतर विभिन्न तरीकों से प्रोत्साहित कर समाज के बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित कर रही है कार्यक्रम मैं संस्था के अध्यक्ष प्रमोद कुमार त्यागी ने सभी का आभार जताया और कोषाध्यक्ष अरुण कुमार त्यागी ने अतिथियों का शाल पहनाकर और पटका पहनकर सम्मान किया
कार्यक्रम में मुख्य रूप से चार्टर्ड अकाउंटेंट सुनील कुमार त्यागी इतिहासकार डॉक्टर विग्नेश त्यागी समाजसेवी हरिओम त्यागी एमएलसी स्नातक प्रत्याशी विक्रांत त्यागी अशोक कुमार त्यागी प्रोफेसर कविता त्यागी महेंद्र त्यागी मनोनीत सभासद ममता त्यागी विपिन त्यागी सुधीर त्यागी निखिल त्यागी सचिन त्यागी आदि बड़ी संख्या में मौजूद रहे!
No comments:
Post a Comment