नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। क्लब-60 के शिक्षा सेतु मिशन ने रविवार को शास्त्रीनगर स्थित टैगोर पार्क में विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया.क्लब-60 के संस्थापक महेश रस्तोगी ने बताया कि धूम्रपान निषेध पर हुई पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम अर्जुन,द्वितीय डोली व तृतीय कृष्णा सहित 7 विजेताओं को सांत्वना व 31 प्रतिभागियों को 11 हजार रू के नगद पुरस्कार दिए गए। सभी ने आजीवन नशे से दूर रहने व दूसरों को प्रेरित करने का संकल्प किया।पूर्व प्रशासनिक अधिकारी के पी सिंह व गार्गी श्रीवास्तव के संयोजन में सामान्य ज्ञान परीक्षा भी हुई। इसमे कक्षा-8 से उपर के 30 छात्र छात्राओं ने कैथवाडी केन्द्र पर व 40 ने टैगोर पार्क में हिस्सा लिया।
सभी विद्यार्थियों को कापी रजिस्टर आदि शिक्षण सामग्री वितरित की गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनील अग्रवाल ने व संचालन हरि विश्नोई ने किया। जरूरतमंद विद्यार्थी अंक पत्र सहित 5 अप्रैल को प्रात: 8 बजे टैगोर पार्क में आवेदन दे सकते हैं।अंकित श्री वास्तव, डा.देवेंद्र गौतम,रानी माला,साधना रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment