Breaking

Your Ads Here

Saturday, March 28, 2026

Fortis healthcare में नवजात की मौत पर हंगामा, लापरवाही के आरोप के बाद स्वास्थ्य विभाग ने healthcare किया सील


सुहैल खान 
नित्य संदेश, मुजफ्फरनगर। Fortis healthcare में नवजात बच्चे की मौत के बाद भारी हंगामा खड़ा हो गया। परिजनों ने healthcare प्रबंधन और डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच के बाद healthcare को सील कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, शहर के Fortis healthcare में एक नवजात बच्चे को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान डॉक्टरों की लापरवाही के कारण बच्चे की मौत हो गई। जैसे ही नवजात की मौत की खबर परिजनों और स्थानीय लोगों को मिली, healthcare के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई और जमकर हंगामा हुआ।

घटना की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की। प्राथमिक जांच में healthcare के मानकों और व्यवस्थाओं में गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए healthcare को सील कर दिया।

इस मामले में हिंदू संघर्ष समिति के संयोजक नरेंद्र पवार ने भी नाराजगी जताई। उनका कहना है कि मुजफ्फरनगर के कई इलाकों में अस्पतालों के नाम पर लूट के अड्डे चल रहे हैं, जहां इलाज के नाम पर मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आखिर ऐसे अस्पतालों पर सख्त कार्रवाई क्यों नहीं हो पाती और बिना मानकों के ये अस्पताल कैसे संचालित हो रहे हैं।!

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here