अर्जुन देशवाल
नित्य संदेश, बहसूमा। डी.पी.एम. पब्लिक स्कूल में शनिवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम के अवसर पर अभिभावक–शिक्षक बैठक (Parents Teachers Meeting) का भव्य आयोजन किया गया। कक्षा नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।
बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रगति, अनुशासन एवं सर्वांगीण विकास पर चर्चा करना था।बैठक के दौरान अभिभावकों को उनके बच्चों के प्रदर्शन की विस्तृत जानकारी दी गई और शिक्षकों से खुलकर संवाद करने का अवसर मिला। प्रत्येक कक्षा की प्रगति-आधारित रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किए गए, जिन्हें अभिभावकों ने सराहा।बैठक के प्रमुख बिंदु विद्यार्थियों की शैक्षिक एवं व्यवहारिक प्रगति पर चर्चा विद्यार्थियों की व्यक्तिगत समस्याओं के समाधान हेतु संयुक्त विचार-विमर्श पाठ्यक्रम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को शामिल करना रहा।
इस अवसर पर विद्यालय के सचिव जगदीश त्यागी ने कहा, विद्यालय की वास्तविक प्रगति तभी संभव है जब शिक्षक, विद्यार्थी और अभिभावक तीनों एक दिशा में एक लक्ष्य के साथ कार्य करें। बच्चों का विकास केवल अंकों तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उनके संस्कार, अनुशासन और व्यवहारिक गुणों में भी परिलक्षित होना चाहिए। विद्यालय अभिभावकों के सहयोग को अपनी सबसे बड़ी शक्ति मानता है। हमारे विद्यार्थियों में ज्ञान के साथ देशप्रेम, नैतिकता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना भी विकसित होनी चाहिए। यही सच्ची शिक्षा का उद्देश्य है।
प्रधानाचार्य ज़िया ज़ैदी ने कहा, विद्यालय सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। शिक्षकों का परिश्रम तभी फलदायी होता है जब घर पर अभिभावक बच्चों को प्रोत्साहन और सकारात्मक वातावरण प्रदान करें। यह बैठक विद्यालय और अभिभावकों के बीच विश्वास एवं संवाद के सेतु को और मजबूत बनाती है।डीपीएम पब्लिक स्कूल की नई पहल: AI पाठ्यक्रम लागू करने वाला क्षेत्र का पहला स्कूल कार्यक्रम में अभिभावकों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की प्रदर्शनी भी देखी।
अभिभावकों ने प्रधानाचार्य से अनुरोध किया कि पाठ्यक्रम में AI को शामिल किया जाए ताकि बच्चों का भविष्य और उज्ज्वल हो सके और वे तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़ सकें। प्रधानाचार्य ने स्पष्ट किया कि इसी सत्र से विद्यालय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लागू किया जा रहा है।कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा ।कार्यक्रम के समापन पर सभी अभिभावकों के लिए सौहार्दपूर्ण जलपान की व्यवस्था की गई ।बैठक आपसी समझ, सहयोग और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के संकल्प के साथ संपन्न हुई।
No comments:
Post a Comment