Breaking

Your Ads Here

Monday, March 9, 2026

महावीर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण का संदेश


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महावीर विश्वविद्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की उपलब्धियों का सम्मान करना तथा महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता फैलाना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। शिक्षा विभाग की प्रो. अमृता माहेश्वरी ने स्वागत भाषण देते हुए समाज और शिक्षा के क्षेत्र में महिलाओं के महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) सर्वोत्‍तम दीक्षित ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और समाज के प्रत्येक क्षेत्र में उन्हें समान अवसर प्रदान करना आवश्यक है।

कार्यक्रम के दौरान कला एवं मानविकी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. सुमन बलियान द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री प्रस्तुत की गई। इसके साथ ही विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दी गईं, जिनमें नृत्य प्रस्तुतियाँ विशेष आकर्षण रहीं।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार के अनेक सदस्य, शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे और सभी ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here