नित्य संदेश ब्यूरो, नई दिल्ली, 22 मार्च उत्तर प्रदेश सरकार ने कथाकुंज साहित्य सेवा परिषद के संस्थापक एवं वरिष्ठ साहित्यकार, मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. गोविंद गुप्ता की धर्मपत्नी वंदना गुप्ता को नगर पालिका परिषद मोहम्मदी में सभासद सदस्य के रूप में नामित किया गया है।
वंदना गुप्ता की इस घोषणा के साथ ही साहित्य जगत में खुशी की लहर दौड़ गई। श्रीमती वंदना गुप्ता के नामांकन को साहित्य और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय परिवार की उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। कथाकुंज संस्था आज राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साहित्यिक गतिविधियों का सशक्त मंच बन चुकी है, जहां विभिन्न विधाओं के रचनाकार अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करते हैं।
इस अवसर पर अनेक साहित्यकारों एवं विभिन्न राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक संस्थाओं ने श्रीमती वंदना गुप्ता को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

No comments:
Post a Comment