Breaking

Your Ads Here

Wednesday, March 25, 2026

सुभारती विश्वविद्यालय में बास्केटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले, कई टीमों ने दर्ज की एकतरफा जीत



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय, मेरठ के जनरल मोहन सिंह क्रीडांगण में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी 3७3 बास्केटबॉल चैंपियनशिप का दूसरा दिन खेल प्रेमियों के लिए रोमांच और प्रतिस्पर्धा से भरपूर रहा। दिनभर चले मुकाबलों में जहां कई मैच एकतरफा रहे, वहीं खिलाड़ियों के जोश और ऊर्जा ने माहौल को जीवंत बनाए रखा। इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में देश के विभिन्न राज्यों से आए लगभग 87 विश्वविद्यालयों की महिला एवं पुरुष टीमों के सैकड़ों खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। सभी टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अगले दौर में जगह बनाने के लिए दमखम दिखाया।


दूसरे दिन के मुकाबलों में कई टीमों ने एकतरफा जीत दर्ज कर अपनी मजबूत स्थिति का संकेत दिया। वहीं मेजबान सुभारती विश्वविद्यालय की टीम ने भी लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई। आगामी मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। इस अवसर लक्ष्मीबाई नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ फिजिकल एजुकेशन से आए अतिथि डॉ बिजेंद्र झांझरिया ने कहा कि ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी 3७3 बास्केटबॉल चैंपियनशिप खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का उत्कृष्ट मंच प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क जैसे मूल्यों को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं अखिल भारतीय खेल संघ के पर्यवेक्षक डॉ शाहनवाज खान ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होती हैं और उन्हें बड़े स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए प्रेरित करती हैं।

इस दौरान विश्वविद्यालय की मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रो. (डॉ.) शल्या राज,  शिक्षा संकाय के संकायाध्यक्ष एवं खेल समिति के चेयरमैन लेफ्टिनेंट (डॉ.) संदीप चौधरी, डॉ. मंजू अधिकारी पांडेय, डॉ. अतुल तिवारी, शुभम राठी, के साथ ही विभाग के सभी फैकल्टी की गरिमामयी उपस्थित रही। कुल मिलाकर, प्रतियोगिता का दूसरा दिन खेल कौशल, प्रतिस्पर्धा और उत्साह का शानदार उदाहरण रहा, जिसने आगामी मुकाबलों के प्रति सभी की उत्सुकता को और अधिक बढ़ा दिया है।


No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here