Breaking

Your Ads Here

Wednesday, March 25, 2026

सुभारती विश्वविद्यालय में रिस्पॉन्सिबल कंजप्शन एंड प्रोडक्शन विषय पर अतिथि व्याख्यान



 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ आर्ट एंड सोशल साइंसेज में ह्लरिस्पॉन्सिबल कंजप्शन एंड प्रोडक्शन बिल्डिंग ए सस्टेनेबल फ्यूचरह्व विषय पर एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस व्याख्यान का उद्देश्य विद्यार्थियों को जिम्मेदार उपभोग एवं उत्पादन (एसडीजी-12) के प्रति जागरूक करना, उन्हें सतत जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा संस्थानों में संसाधनों के संतुलित उपयोग, अपशिष्ट में कमी और पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाना था। साथ ही छात्रों में सामाजिक जिम्मेदारी एवं पर्यावरणीय नैतिकता की भावना विकसित करना भी कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रहा।  कार्यक्रम के आरंभ में डॉ. मोनिका द्वारा मुख्य अतिथि का परिचय प्रस्तुत किया गया।


इस अवसर पर डॉ. शहरोज आलम रिजवी, विभागाध्यक्ष, अर्थशास्त्र विभाग, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, अलीगढ़ ने मुख्य वक्ता के रूप में अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी-12) के अंतर्गत जिम्मेदार उपभोग एवं उत्पादन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय में बढ़ता उपभोक्तावाद और संसाधनों का अंधाधुंध उपयोग पर्यावरण के लिए गंभीर चुनौती बन चुका है। उन्होंने विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग, अपशिष्ट में कमी, पुनर्चक्रण तथा सतत जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। 


इस अवसर पर कला एवं सामाजिक विज्ञान संकाय के डीन डॉ. सुधीर त्यागी ने कहा कि जिम्मेदार उपभोग एवं उत्पादन आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। शैक्षणिक संस्थानों की यह जिम्मेदारी है कि वे विद्यार्थियों को सतत विकास के लक्ष्यों के प्रति जागरूक करें और उन्हें पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाएं। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के डॉ. प्रभात कुमार, डॉ. रितेश चौधरी, डॉ. मनोज त्रिपाठी, डॉ. मोनिका मेहरोत्रा, डॉ. सपना शर्मा, डॉ. अल्पना, डॉ. अमृता चौधरी, डॉ. शालिनी, डॉ. मोहिनी, डॉ. दिनेश, डॉ. संतोष गौतम, डॉ. कपिल कुमार, डॉ. अजय कुमार, डॉ. किरण, श्रीमती भावना जोशी सहित विभाग के सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे। अंत में डॉ. सुधीर त्यागी ने मुख्य वक्ता का आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here