Breaking

Your Ads Here

Monday, March 9, 2026

प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

नित्य संदेश ब्यूरो 
बुलंदशहर। प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रेमी बागपत से अपनी प्रेमिका से मिलने आया था। बताया जा रहा है कि प्रेमी ने कोई शक्तिवर्धक दवा खाई, जिसके ओवरडोज के कारण यह घटना होनी बताई जा रही है। 

प्रेमी की मौत के बाद प्रेमिका उसे मृत अवस्था में अस्पताल में छोड़कर फरार हो गई। पुलिस की सूचना पर प्रेमी के परिजन बुलंदशहर पहुंचे। कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं, पुलिस प्रेमिका की तलाश में भी जुटी हुई है।

बागपत के थाना बिनौली क्षेत्र के गांव फतेहपुर पूठी निवासी विनोद कुमार (34) पुत्र लाल सिंह पंजाब में नौकरी करता था। कुछ दिनों से वह गांव में ही रह रहा था। विनोद के पिता लाल सिंह ने बताया कि उनके 4 बेटे हैं। विनोद तीसरे नम्बर का था। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह घर से यह कहकर निकला कि उसके मालिक का एक्सीडेंट हो गया है। दोपहर करीब 12 बजे मेरे बेटे के फोन से एक महिला का फोन मेरे दूसरे बेटे प्रदीप के पास आया। उसने बताया कि आप बुलंदशहर आ जाइए विनोद का एक्सीडेंट हो गया है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here