Breaking

Your Ads Here

Sunday, March 29, 2026

सेंट्रल मार्किट: रौनक से मायूसी तक, आखिर क्यों बदली तस्वीर?



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ।  कभी खरीदारी का सबसे पसंदीदा केंद्र रहा सेंट्रल मार्किट अब धीरे-धीरे अपनी पहचान खोता नजर आ रहा है। एक समय था जब ग्राहक Begum Pul और Abu Lane को छोड़कर सेंट्रल मार्किट पहुंचना पसंद करते थे। यहां कपड़ों से लेकर खिलौनों तक हर चीज की बेहतरीन वेरायटी और अपनापन मिलता था। लेकिन 661/6 के ध्वस्तीकरण के बाद जैसे इस मार्किट की चमक फीकी पड़ गई। इसके बाद 31 कॉम्प्लेक्स और अब पूरे Shastri Nagar में हुई ध्वस्तीकरण करन की होने वाली कार्रवाइयों ने व्यापारियों और ग्राहकों दोनों को प्रभावित किया।

 *सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर ऐसा क्यों हुआ?* 
जहां करीब 35 साल पहले पूरे शास्त्री नगर में एक ही व्यापार अध्यक्ष किशोर वाधवा हुआ करते थे, वहीं आज हालात यह हैं कि 6-7 अलग-अलग व्यापार अध्यक्ष बन गए हैं। इससे आपसी मतभेद और विवाद बढ़ते जा रहे हैं। कभी रौनक से भरा रहने वाला सेंट्रल मार्किट आज मायूसी की चादर में लिपटा नजर आ रहा है। अगर जल्द ही एकजुटता और सही दिशा में कदम नहीं उठाए गए, तो यह मार्किट केवल यादों तक ही सीमित रह जाएगा।!

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here