Breaking

Your Ads Here

Sunday, March 29, 2026

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। मेडिकल कॉलेज के यूथ इम्पैक्ट ऑर्गेनाइजेशन द्वारा रक्तकोष विभाग के सहयोग से एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मंत्री सोमेंद्र तोमर एवं कमलदत्त शर्मा द्वारा किया गया।


इस अवसर पर डॉ. आर. सी. गुप्ता, प्राचार्य ने स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायिनी साबित होता है तथा ऐसे शिविर समाज में जागरूकता बढ़ाने में सहायक होते हैं। उन्होंने आयोजकों एवं रक्तदाताओं के प्रयासों की सराहना की। शिविर में कुल 65 यूनिट रक्तदान किया गया।  कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रिया, रक्तकोष प्रभारी एवं डा सिदाथॅ के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस दौरान रक्तकोष विभाग की टीम ने रक्तदाताओं के पंजीकरण, स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्त संग्रहण की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here