Breaking

Your Ads Here

Friday, March 27, 2026

राम नवमी के अवसर पर निकाली श्रीराम की झांकी



अर्जुन देशवाल 
नित्य संदेश, बहसूमा। रामनवमी के अवसर पर श्रीराम की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभा यात्रा में बैंड बाजो के साथ बज रहे धार्मिक गीतों पर नृत्य किया शोभायात्रा का नगर में जगह-जगह पुष्प अर्पित कर स्वागत किया गया। 

शोभायात्रा का शुभारंभ सभासद राजू राठी नामित सभासद अमित गोयल तथा सभासद अरुण जाटव ने फीता काटकर किया गया। शोभा यात्रा रामकटोरी मंदिर से होकर मोहल्ला बसी, मोहल्ला कैलाशपुरी, मोहल्ला सड़क वाला, मोहल्ला चैनपुरा, मोहल्ला मैन बाजार, मोहल्ला जुमेरात से होती हुई पुनः मंदिर में जाकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में बैंड बाजो के साथ बज रहे धार्मिक गीतों पर श्रद्धालुओं ने नृत्य किया। 

नगरवासियों ने शोभा यात्रा का जगह-जगह पुष्प अर्पित कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा को शांतिपूर्ण कराने के लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग रहा। इस मौके पर मुख्य रूप से सुर्यकांत शर्मा, रविन्द्र कुमार, बालकिशन शर्मा, मोहित शर्मा, संजय कुमार, शिवम् राजवंशी, मनीष धीमान, कृष्ण, लक्ष्य चाहल आदि लोगो का सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here