Breaking

Your Ads Here

Friday, March 27, 2026

"वे ऑफ द वॉरियर्स" मेरठ में 28-30 मार्च 2026 तक

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। मेरठ में इंडियन कॉम्बैट लीग (ICL) सीजन 11 जिसे "वे ऑफ द वॉरियर्स" (Way of the Warriors) कहा जा रहा है, 28-30 मार्च, 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। यह भारत का सबसे बड़ा MMA (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स) मंच है। इमोर्टल फाइटिंग चैंपियनशिप द्वारा संचालित यह आयोजन रोमांचक मुकाबलों के साथ 28 मार्च से शुरू होगा। 
मुख्य कार्यकारी अधिकारी आर के भरत ने बताया कि ICL सीजन 11 वे ऑफ द वॉरियर्स (Way of the Warriors) दिनांक: 28 - 30 मार्च, 2026 को मेरठ में आयोजित होने जा रहा है, जिसकी विशेषता भारत के शीर्ष एमेच्योर और पेशेवर MMA फाइटर्स के बीच जबरदस्त मुकाबला कराया जाना है। इस लीग का मिशन भारतीय फाइटर्स को एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का मंच प्रदान करना और MMA के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। 

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here