नित्य संदेश ब्यूरो
बागपत। हाल के दिनों में वैश्विक ऊर्जा बाजार को लेकर
कई तरह की चर्चाएँ हो रही हैं, जिसके कारण लोगों के मन में गैस सप्लाई को लेकर चिंता
भी बढ़ी है। ऐसे में थिंक गैस ने बागपत के उपभोक्ताओं को भरोसा दिलाया है कि शहर में
सीएनजी और पीएनजी की सप्लाई पूरी तरह सामान्य बनी हुई है।
कंपनी के मुताबिक, फिलहाल गैस की सप्लाई पूरी तरह सामान्य
है और कीमतों में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। घरों में इस्तेमाल होने वाली पीएनजी
और वाहनों के लिए सीएनजी पहले की तरह मिल रही है, इसलिए लोगों को घबराने की जरूरत नहीं
है। थिंक गैस के मुख्य विपणन एवं वाणिज्यिक अधिकारी विनुकुमार बालकृष्णन ने कहा कि
मौजूदा वैश्विक हालात को देखते हुए सरकार ने जरूरी कदम उठाए हैं, ताकि घरेलू उपयोग
और जरूरी सेवाओं के लिए गैस की उपलब्धता बनी रहे। उन्होंने कहा कि कंपनी की सबसे बड़ी
प्राथमिकता यही है कि लोगों तक पीएनजी और सीएनजी की सप्लाई बिना रुकावट जारी रहे।
कंपनी ने बताया कि बागपत के सभी सीएनजी स्टेशन और पीएनजी
सेवाएँ सामान्य रूप से चल रही हैं। फिलहाल पीएनजी की कीमत 44 रुपए प्रति मानक घन मीटर
है, जबकि सीएनजी 80.95 से 81.95 रुपए प्रति मानक घन मीटर के बीच मिल रही है। इसलिए
उपभोक्ता बिना चिंता के गैस सेवाओं का उपयोग करते रहें।

No comments:
Post a Comment