Breaking

Your Ads Here

Wednesday, March 11, 2026

राज्यसभा सांसद संजय सिंह की मौजूदगी में मेरठ के कई गणमान्य लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली


नित्य संदेश ब्यूरो 
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की नीतियों और जनहितकारी कार्यों से प्रभावित होकर जनपद मेरठ के कई गणमान्य लोगों ने आज नई दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। यह सदस्यता कार्यक्रम आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह जी के दिल्ली स्थित आवास पर संपन्न हुआ।

इस अवसर पर आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी एवं दिल्ली के पूर्व विधायक दिलीप पांडे जी तथा आम आदमी पार्टी मेरठ के जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान ब्रह्मपुरी भाजपा मंडल के अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष हाजी अकरम कुरैशी ने अपने साथियों सहित भारतीय जनता पार्टी छोड़कर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। माननीय सांसद संजय सिंह जी ने सभी नए साथियों को पार्टी का पटका पहनाकर आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई।

पार्टी में शामिल होने वालों में हाजी अरशद, मोहम्मद आमिर, हाजी नावेद, मोहम्मद नदीम, मोहम्मद शाहरुख, मोहम्मद अनस, जाहिद भाई सरफराज, मुजाहिद भाई, समीर मलिक, गुफरान कुरैशी, नौशाद भाई, फैसल भाई, सौनी खान, हाजी शाहिद, हाजी मुकीम, आफताब कुरैशी, शाद कुरैशी, सलमान कुरैशी, सलीम, वकार कुरैशी सहित अन्य लोग शामिल रहे।

इस मौके पर पार्टी नेताओं ने कहा कि आम आदमी पार्टी देश की राजनीति में ईमानदारी, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनसेवा की नई दिशा दे रही है। दिल्ली और पंजाब में किए गए कामों से प्रभावित होकर देशभर के लोग बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं।।प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने सभी नए साथियों का स्वागत करते हुए कहा कि इनके जुड़ने से मेरठ जिले में आम आदमी पार्टी को मजबूती मिलेगी और उत्तर प्रदेश में बदलाव की राजनीति को नई ताकत मिलेगी।

इस अवसर पर आम आदमी पार्टी मेरठ के जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी ने कहा कि मेरठ में लगातार लोग आम आदमी पार्टी की नीतियों और अरविंद केजरीवाल जी की जनहितकारी राजनीति से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में मेरठ में आम आदमी पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता के मुद्दों को उठाएगी जिला अध्यक्ष संतोष चौधरी के साथ जिला संरक्षक एसके शर्मा जिला महासचिव जीएस राजवंशी जी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here