Breaking

Your Ads Here

Wednesday, March 11, 2026

कार्यक्रम में नव-नियुक्त संकाय सदस्यों के लिए दो दिवसीय अभिविन्यास का आयोजन


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा नव-नियुक्त संकाय सदस्यों के लिए दो दिवसीय अभिविन्यास कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न संकायों एवं विभागों के 60 से अधिक शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। 

कार्यक्रम विश्वविद्यालय के सम्मानित संस्थापकों, कुलाधिपति,  कुलपति, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, प्रति कुलपति तथा प्रबंधन एवं वाणिज्य संकाय की डीन व एचआरडीसी की अध्यक्षा प्रो. (डॉ.) पद्मा मिश्रा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। प्रथम दिवस के कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात डॉ. सारिका, एसोसिएट प्रोफेसर ने सभी का स्वागत किया। एचआरडीसी की निदेशक प्रो. (डॉ.) पद्मा मिश्रा ने कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। 

इस अवसर पर कुलपति ने अपने संबोधन में रचनात्मक शिक्षण विधियों को अपनाने तथा शोध-आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने पर बल दिया। कार्यक्रम में विभिन्न विशेषज्ञों द्वारा शैक्षणिक एवं प्रशासनिक विषयों पर महत्वपूर्ण सत्र भी आयोजित किए गए। दूसरे दिन विश्वविद्यालय कैंपस टूर का आयोजन किया गया। 60 से अधिक प्रतिभागी एवीजीएससीएमसी में एकत्रित हुए, जहां से डॉ. गौरव कुमार शर्मा एवं श्री आशीष पंत के नेतृत्व में पूरे परिसर का भ्रमण कराया गया। इस दौरान प्रतिभागियों को विश्वविद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक, शोध, सांस्कृतिक, आवासीय एवं खेल सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here