गुलाम नबी
नित्य संदेश, किठौर। क्षेत्र के गांव असीलपुर निवासी बाबूराम ने गत 27 मार्च को तहरीर देकर बताया था कि कुछ बदमाशों ने उससे 23 हजार रुपये लूट लिए।
इस मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान तीन आरोपियों तस्लीम पुत्र इदरीश, जोनी उर्फ जहाज पुत्र सतपाल और अमित निवासीगण कुली मानपुर थाना भावनपुर—के नाम सामने आए। पुलिस ने एक आरोपी तस्लीम को पहले गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
इंस्पेक्टर किठौर सुबोध कुमार ने बताया सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में किठौर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे आरोपी जोनी उर्फ जहाज को शाहजहांपुर कैली नहर पटरी रोड स्थित महल वाला कट के पास से दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से लूट की घटना में छीने गए 20 हजार रुपये भी बरामद किए गए।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में पहले से मुकदमा दर्ज है और उसे समय से न्यायालय में पेश किया जाएगा। वहीं, फरार तीसरे आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सघन चेकिंग और गश्त बढ़ा दी गई है।
No comments:
Post a Comment