Breaking

Your Ads Here

Sunday, March 1, 2026

डी.एस. डोर्स इंडिया लिमिटेड की औद्योगिक यात्रा से इंटीरियर डिजाइन छात्रों को मिला व्यावहारिक अनुभव



नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय, मेरठ के नंदलाल बोस सुभारती कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स एंड फैशन डिजाइन के इंटीरियर डिजाइन विभाग द्वारा दिल्ली के बदरपुर बॉर्डर स्थित डी.एस. डोर्स इंडिया लिमिटेड में औद्योगिक भ्रमण का आयोजन किया गया। 

विभाग के संकाय सदस्यों के साथ इंटीरियर डिजाइन के विद्यार्थियों के एक समूह ने इस शैक्षणिक दौरे में भाग लिया। भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को उद्योग की वास्तविक कार्यप्रणाली से अवगत कराना तथा कक्षा में प्राप्त सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ना था। दौरे का संचालन कंपनी के महाप्रबंधक श्री मुनेश सिसोदिया द्वारा किया गया। उन्होंने छात्रों को पूरी इकाई का भ्रमण कराते हुए कच्ची लकड़ी से लेकर पूर्णतः तैयार फर्नीचर एवं दरवाजों के निर्माण की संपूर्ण प्रक्रिया विस्तार से समझाई। विद्यार्थियों ने लकड़ी को सुखाने, काटने, जोड़ने, पॉलिशिंग, फिनिशिंग तथा गुणवत्ता नियंत्रण की प्रक्रियाओं का सूक्ष्म अवलोकन किया। इस अवसर पर आर्किटेक्ट द्वारा एक ज्ञानवर्धक व्याख्यान भी दिया गया। कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री दिनेश के. जांगिड़ ने अपने व्यावसायिक अनुभव साझा करते हुए इंटीरियर डिजाइन उद्योग में नवाचार, गुणवत्ता मानकों तथा करियर की संभावनाओं पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। 

यह औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ, जिसने शैक्षणिक अध्ययन और उद्योग की वास्तविक प्रक्रियाओं के बीच की दूरी को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस शैक्षणिक पहल के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) प्रमोद कुमार शर्मा एवं डीन एवं प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) पिंटू मिश्रा का आभार व्यक्त किया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. नेहा सिंह को उनके निरंतर मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए विशेष धन्यवाद दिया गया। यह औद्योगिक यात्रा विद्यार्थियों के व्यावसायिक कौशल विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here