Breaking

Your Ads Here

Monday, March 23, 2026

सुभारती विश्वविद्यालय, में अखिल भारतीय 33 बास्केटबॉल प्रतियोगिता का भव्य आगाज, देशभर के 800 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय, मेरठ में 24 मार्च से 28 मार्च 2026 तक अखिल भारतीय विश्वविद्यालय बास्केटबॉल प्रतियोगिता 33 (पुरुष एवं महिला वर्ग) का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर के लगभग 205 विश्वविद्यालयों के करीब 800 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिससे परिसर में खेलों का उत्साह चरम पर है। इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय के संकायाध्यक्ष एवं खेल समिति के चेयरमैन लेफ्टिनेंट (डॉ.) संदीप चौधरी ने बताया कि यह प्रतियोगिता अत्यंत रोमांचक रहने वाली है। उन्होंने कहा कि विभिन्न विश्वविद्यालयों से आए प्रतिभाशाली पुरुष एवं महिला खिलाड़ी पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे, जिससे प्रतियोगिता का स्तर और भी ऊँचा होगा।


वहीं विश्वविद्यालय की मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रो. (डॉ.) शल्या राज ने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, समर्पण और टीम भावना का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करते हैं और उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की है। साथ ही बताया कि यह प्रतियोगिता 28 मार्च 2026 तक जारी रहेगी, जिसमें रोमांचक मुकाबलों के साथ विजेताओं का चयन किया जाएगा। इस आयोजन के माध्यम से विश्वविद्यालय न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर रहा है, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर खेल संस्कृति को भी प्रोत्साहित कर रहा है।


 

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here