नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के मेडिकल एजुकेशन यूनिट (एमईयू) में डे केयर कैंसर सेंटर (डीसीसीसी) पर 3-दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के मेडिकल एजुकेशन यूनिट (एमईयू) में डे केयर कैंसर सेंटर (डीसीसीसी) पर 3-दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। 16 से 18 मार्च तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में आसपास के 9 जिलों के लगभग 45 सरकारी मेडिकल ऑफिसर एवं नर्सिंग ऑफिसर ने प्रतिभाग किया। प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने संयोजक एवं अध्यक्ष के रूप में उपस्थित होकर प्रतिभागी डॉक्टरों एवं नर्सों को प्रेरित किया। डॉ. सीमा जैन को इस बैच हेतु नोडल अधिकारी एवं समन्वयक रही।
प्रशिक्षक डॉ. संदीप चौधरी (सहायक प्रोफेसर, रेडियोथेरेपी), डॉ. अनुज त्यागी (प्रोफेसर, ईएनटी) एवं डॉ. टेंजिंग भुटिया (सीनियर रेजिडेंट, रेडियोथेरेपी) रहे। प्राचार्य डॉ. गुप्ता ने कहा कि “यह प्रशिक्षण कैंसर देखभाल को सशक्त बनाएगा।" कार्यक्रम में डॉ यासमीन उस्मानी विभागाध्यक्ष, रेडियोलोजी विभाग ने कार्यक्रम के सुगम संचालन में मार्गदर्शन किया। उक्त कार्यक्रम का समापन बुधवार को किया गया। उक़्त कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के संकाय सदस्य, नर्सिंग संवर्ग, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment