विश्वास राणा
नित्य संदेश, गजरौला। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास
स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय-संस्थान में दो दिवसीय ’’ग्लोबल एचआर मीट/प्लेसमेन्ट
ड्राईव-2026’’ का शानदार शुभारम्भ हुआ। पहले दिन आईटी, मैनेजमेन्ट, हेल्थ सेक्टर, डेयरी
एण्ड फूड प्रोसेसिंग, फार्मा, नर्सिंग सेक्टर समेत 50 से अधिक संस्थानों के एचआर हेड,
निदेशकों ने प्रतिभाग करते हुए पैनल डिसक्शन, लिखित परीक्षा, व्यक्तित्व विकास सत्र
आदि के द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों के 1200 बच्चों में से 422 बच्चों ने साक्षात्कार
के अगले राउण्ड में प्रवेश के लिए क्वालीफाई किया।
एक साथ देश की नामचीन सौ से अधिक कम्पनियों के ’’कैम्पस
ड्राईव’’ में प्रतिभाग करने से गदगद वेंकटेश्वरा समूह के अध्यक्ष सुधीर गिरि ने कहा
कि स्किल्ड भारतीय युवाओं के लिए देश एवं विदेश में सम्मानित रोजगार के असीमित अवसर
उपलब्ध है, जरूरत सिर्फ इस बात की है कि भारतीय युवा राष्ट्रीय एवं अन्ततर्राष्ट्रीय
बाजार की मांग के अनुसार अपने आप को अपडेट रखे। श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान
के डा. सीवी रमन सभागार में आयोजित दो दिवसीय ’’ग्लोबल एचआर मीट/प्लेसमेन्ट ड्राईव-2026’’
का शुभारम्भ संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डा. राजीव त्यागी, प्रभारी
कुलपति युवराज सिंह, कुलसचिव प्रो. पीयूष कमार पाण्डेय एवं विभिन्न कम्पनियों से आए
एचआर प्रतिनिधियों ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया। अलग-अलग
कम्पनियों एवं संस्थानों से आए एचआर हेड/प्रबन्धकों ने संस्थान के विभिनन संकायों के
डीन एवं फैकल्टी के साथ मिलकर कुल 1200 छात्र-छात्राओं में से 422 अभ्यार्थियों ने
दो राउण्ड की साक्षात्कार परीक्षा पास कर फाईनल राउण्ड में प्रवेश किया। विश्वविद्यालय
के प्रतिकुलाधिपति डा. राजीव त्यागी ने प्रभारी कुलपति युवराज सिंह, कुलसचिव के साथ
मिलकर विभिन्न कम्पनियों से आए एचआर प्रबन्धकों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर डीन एकेडमिक डा. राजेश सिंह, एचआर हेड कुलदीप
सिंह, डा. नीतू पंवार, डा. शिल्पा रैना, डा. आशिया वाहिद, डा. ज्योति सिंह, डा. सुमन,
डा. सचिन टोटे, डा. पारस जामवाल, डा. पुनीत, डा. राजवर्द्धन, डा. आशुतोष, डा. अश्विनी
सक्सेना, डा. एसके श्रीवास्तव, डा. मोहित शर्मा, डा. ओमप्रकाश गोसाई, डा. धीरज, डा.
ऐना ऐरिक ब्राउन, डा. रीना जोशी, डा. अनिल जायसवाल, डा. योगेश्वर, डा. थॉमस, डा. राम
कुमार, डा. विवेक सचान, डा. विकास पाण्डेय, डा. श्रीराम गुप्ता, डा. मनीष, डा. मंजरी
राणा, डा. स्नेहलता, कृष्ण कान्त गुर्जर, एसएस बघेल, प्रांशूल सेठी, अनुषा कर्णवाल,
निशा, रिया, हरप्रीत, शीलभद्र, अरविन्द, प्रशान्त, सोनू सैनी, आदेश सिंह, मेरठ परिसर
से डा. पंकज सिंह, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।
.jpg)
No comments:
Post a Comment