Breaking

Your Ads Here

Wednesday, February 11, 2026

स्पोर्ट्स ग्राउंड में आउटडोर गेम्स के अंतर्गत शॉट पुट, लॉन्ग जंप, हाई जंप एवं रेस प्रतियोगिता का आयोजन



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। कनोहरलाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में खेलोत्सव की श्रृंखला में स्पोर्ट्स ग्राउंड में आउटडोर गेम्स के अंतर्गत शॉट पुट,लॉन्ग जंप, हाई जंप एवं रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर किरण प्रदीप के द्वारा भूमि पूजन करके किया गया।

100 मीटर रेस प्रतियोगिता में लक्ष्मी यादव बी. ए. षष्ठम सेमेस्टर प्रथम स्थान , सुहानी बी. ए. द्वितीय सेमेस्टर द्वितीय स्थान एवं काजल चौधरी बी . ए. षष्ठम सेमेस्टर तृतीय स्थान ** पर रही। *शॉट पुट प्रतियोगिता के अंतर्गत मनीषा चतुर्थ सेमेस्टर ने 6.20 मीटर पर प्रथम स्थान, काजल चौधरी षष्ठम सेमेस्टर ने 5.70 मीटर पर द्वितीय स्थान एवं रीतू तोमर षष्ठम सेमेस्टर ने 5.40 मीटर पर तृतीय स्थान* प्राप्त किया। *लॉन्ग जंप में लक्ष्मी यादव बी. ए षष्ठम सेमेस्टर प्रथम स्थान ,सुहानी बी. ए. द्वितीय सेमेस्टर द्वितीय स्थान एवं खुशी रानी बी. ए चतुर्थ सेमेस्टर तृतीय स्थान पर* रही। *हाई जंप में सुहानी द्वितीय सेमेस्टर प्रथम स्थान, खुशी बी.ए. द्वितीय सेमेस्टर द्वितीय स्थान एवं लक्ष्मी यादव बी.ए षष्ठम सेमेस्टर तृतीय स्थान* पर रही।

कार्यक्रम का संयोजन कार्यक्रम सयोजिका प्रोफेसर विनीता गुप्ता, स्पोर्ट्स क्लब कोऑर्डिनेटर सिद्धी गुप्ता, सदस्य गरिमा, प्रीति एवं स्पोर्ट्स कोच सेजल चौधरी ने किया तथा इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय की डीन प्रोफेसर राखी त्यागी, संजीव महेश्वरी, राजकुमार त्यागी, प्रोफेसर ज्योत्सना, असिस्टेंट प्रोफेसर शुभा मालवीय, असिस्टेंट प्रोफेसर पूजा राय, असिस्टेंट प्रोफेसर कालिंदी सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर, डॉ कीर्ति अग्रवाल, रूचि गुप्ता एवं सीमा सैनी, जानवी चौधरी इत्यादि प्रवक्ताएं एवं छात्राएं उपस्थित रही। विजेता छात्राओं को 13 फरवरी को खेलोत्सव दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा। 

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here